हत्यारोपित को धान देकर मुश्किल में फंसे किसान

साजिश कर अपने ही प्रतिद्वंदी रोहित भोई की हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार घेनुपाली गांव के झसकेतन देहुरी को लेकर दर्जनों की किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:27 PM (IST)
हत्यारोपित को धान देकर मुश्किल में फंसे किसान
हत्यारोपित को धान देकर मुश्किल में फंसे किसान

संसू, संबलपुर : साजिश कर अपने ही प्रतिद्वंदी रोहित भोई की हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार घेनुपाली गांव के झसकेतन देहुरी को लेकर दर्जनों किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झसकेतन को धान बेचने वाले इन किसानों को अब तक उनकी बकाया राशि नहीं मिली है। इधर, सदर पुलिस ने हत्यारोपित झसकेतन के घर से एक गाड़ी धान जब्त कर जिला आपूर्ति अधिकारी को सौंपा है। किसानों की मुश्किलों के बारे में पता चलने के बाद सदर थानाधिकारी सुरेश साहू ने बताया है कि जिन किसानों ने अपना धान झसकेतन को दिया था। वह इसका प्रमाण देकर आपूर्ति अधिकारी से आवेदन कर धान वापस पा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता की वजह से विगत सात दिसंबर को झसकेतन देहुरी ने अपने ही गांव घेनुपाली के बड़साही में रहनेवाले रोहित भोई की हत्या ट्रैक्टर से कुचलकर कर दी थी। झसकेतन को पुलिस ने आठ दिसंबर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इसी के साथ गांव के दर्जनों किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बड़साही के अशोक षाड़ंगी के अनुसार, गांव के कई किसान मंडी में जाकर धान बेचने के बजाय अपने ही गांव के झसकेतन देहुरी को धान बेच देते थे। दर्जनों किसानों ने झसकेतन को करीब दो हजार बोरा धान बेचा, जिसकी राशि अब तक उन्हें नहीं मिली है। अशोक ने बताया कि उसके पिता गुप्तेश्वर षाड़ंगी ने 50, सुभाष महापात्र ने 80, दशमा पोढ़ ने 100 बोरा धान झसकेतन को बेचा था। इनके अलावा भी दर्जनों छोटे किसानों ने अपना धान झसकेतन को बेचकर अब मुश्किल में फंस गए हैं।

chat bot
आपका साथी