प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कृषक व सैनिकों को सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर संबलपुर जिला भाजपा कृषक मोर्चा की ओर से प्रगतिशील किसानों और मरणोपरांत सैनिकों के परिवार का सम्मान किया गया। स्थानीय कचहरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता कृषक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर रंजन बाबू और संयोजन उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंडा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:00 AM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कृषक व सैनिकों को सम्मान
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कृषक व सैनिकों को सम्मान

संवाद सूत्र, संबलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर, संबलपुर जिला भाजपा कृषक मोर्चा की ओर से प्रगतिशील किसानों और मरणोपरांत सैनिकों के परिवार का सम्मान किया गया।

स्थानीय कचहरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता कृषक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर रंजन बाबू और संयोजन उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंडा ने किया। इस समारोह में, संबलपुर विधायक जयनारायण मिश्र मुख्यअतिथि और विशेष अतिथि के रुप में प्रदेश सचिव सीमांचल खटेई समेत जिला महासचिव अनिल बेहेरा, पूर्व सेनाधिकारी कर्नल प्रभात पंडा, कृषक मोर्चा के जिला प्रभारी दिव्यराज बरिहा मंचासीन रहे।

इस अवसर पर, वीर नारी के रुप में दशेन्द्री टोप्पो, सुषमा नायक, पूर्व सैनिक शिवनारायण बेहेरा, सोमनाथ साहू, मुरलीधर प्रधान, अश्विनी महापात्र, विश्वनाथ पंडा, नरेंद्र भुटिया, शिवशंभु यादव समेत उमाकांति कांदी, हेमंत नायक, सौभाग्य नायक, कालिदास पंडा, सौरभ सामंतराय, चंचला प्रधान, मनबोध प्रधान, चेतन टिबड़ेवाल और जयंती प्रधान को सम्मानित किया गया। स्वच्छ संवाद के रूप में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा : पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छ रेल- स्वच्छ भारत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में संबलपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 17 और 18 सितंबर के दिन स्वच्छ संवाद के रुप में मनाया गया।

इस अवसर पर, स्वच्छता और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। मुख्यवक्ता के रुप में संबलपुर नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी शुभांकर महांती शामिल हुए और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन विस्तारित उत्पादक की जिम्मेदारियों पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। संबलपुर रेल मंडल के पर्यावरण एवं गृह देखभाल प्रबंधक मोहनीश ब्रह्म ने वेबिनार का समन्वय किया इस वेबिनार में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए यात्रियों से बातचीत की गई। स्टेशनों और ट्रेनों की सफाई के संबंध में यात्रियों से फीडबैक लिया गया। स्टेशनों पर विक्रेताओं को प्रशिक्षित किया गया। प्लास्टिक के एकल उपयोग को कम करने और विभिन्न स्टेशनों पर 50 माइक्रोन से नीचे प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए घोषणाएं की गई। आगामी 19 और 20 सितंबर के दिन यह अभियान मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छ स्टेशन विषय पर आधारित होगा।

chat bot
आपका साथी