धान बिक्री में टोकन व्यवस्था की गड़बड़ी से किसान खफा

मंडियों में धान बिक्री के लिए किसानों के लिए भुवनेश्वर से जारी टोकन व्यवस्था में गड़बड़ी से असंतुष्ट किसानों ने मंगलवार के दिन संबलपुर जिला का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के घरों के सामने धान से लदी गाड़ियों को खड़ा कर अपना विरोध जताया। इसी तरह संबलपुर जिला कृषक सुरक्षा संगठन ने विधानसभा में कृषि मंत्री के उस बयान की निदा की है जिसमे उन्होंने पश्चिम ओडिशा के किसानों को दलाल बताया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:22 AM (IST)
धान बिक्री में टोकन व्यवस्था की गड़बड़ी से किसान खफा
धान बिक्री में टोकन व्यवस्था की गड़बड़ी से किसान खफा

संवाद सूत्र, संबलपुर : प्रदेश की सरकारी मंडियों में धान की बिक्री के लिए जारी टोकन व्यवस्था में गड़बड़ी से नाराज किसानों ने मंगलवार को पश्चिमी ओडिशा के बरगढ़, संबलपुर जिला का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के घरों के सामने धान की बोरियों से लदे वाहनों को खड़ा कर अपना विरोध जताया। इस मौके पर संबलपुर जिला कृषक सुरक्षा संगठन ने राज्य के कृषि मंत्री डॉ. अरुण साहू के विधानसभा में दिए गए उस बयान पर कड़ी नाराजगी जतायी, जिसमें उन्होंने पश्चिम ओडिशा के किसानों को दलाल बताया था। किसानों ने नाराजगी स्वरूप मंत्री का पुतला भी फूंका।

इन सबके बीच गत माह से संबलपुर में किसानों का क्रमिक अनशन अब तक जारी है। यह आंदोलन प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि समेत सात मांगों को लेकर है। ऐसे में अभी किसानों की मांग पूरी भी नहीं हुई कि धान बिक्री के लिए भुवनेश्वर से जारी टोकन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। किसानों का आरोप है कि गड़बड़ी की वजह से उन तमाम किसानों को टोकन मिल गया जिनके खेतों में धान की फसल अब तक नहीं कटी है। ऐसे में उन किसानों के लिए मुश्किल पैदा हो गयी है जिनकी फसल कट चुकी है पर बिक्री के लिए मंडी नहीं पहुंची। जो लोग अपना धान बेचने की तैयारी कर रहे हैं उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

उधर, जिले के सभी विधायक इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे विधायकों के घर के सामने धान भरी बोरियों से लदे वाहनों को खड़ा कर विरोध जताया गया। किसानों ने रेढ़ाखोल विधायक व सरकार के उपमुख्य सचेतक इंजीनियर रोहित पुजारी के स्थानीय साक्षीपाड़ा स्थित निजी आवास, रेंगाली विधायक नाउरी नायक के भतरा-धनुपाली स्थित निजी आवास और संबलपुर विधायक जयनारायण मिश्र के नंदपाडा स्थित निजी घर के पास पर धान का बोरा लादकर पहुंचे और प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी