श्यामभक्त शंकरलाल का मरणोपरांत नेत्रदान

खेतराजपुर निवासी शंकरलाल अग्रवाल का गुरुवार की शाम उनके निवास स्थान में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:16 AM (IST)
श्यामभक्त शंकरलाल का मरणोपरांत नेत्रदान
श्यामभक्त शंकरलाल का मरणोपरांत नेत्रदान

संवाद सूत्र, संबलपुर : खेतराजपुर निवासी शंकरलाल अग्रवाल का गुरुवार की शाम उनके निवास स्थान में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने कई सामाजिक कार्यो को अंजाम दिया। जाम दिये। शंकरलाल अपने पीछे पत्नी सीता देवी, पुत्र संजय एवं राजकुमार (रंजू) के अलावा चार भाइयों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। हंसमुख चेहरे के धनी शंकरलाल ने मरणोपरांत अपने नेत्रों का दान कर दो जीवन को रोशनी देते गए। शुक्रवार की सुबह उनकी अंतिम यात्रा में उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच एवं श्यामभक्तों के साथ शहर के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी