Encounter in Kalahandi: एक महिला नक्सली की मौत, सुरक्षा बल का तलाशी अभियान जारी

Encounter in Kalahandi कालाहांडी में शुक्रवार को नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हो गई। इसके अलावा वहां से नक्सली सामग्री कैंप सामग्री जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री जब्त किया गया।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 07:16 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 07:16 AM (IST)
Encounter in Kalahandi: एक महिला नक्सली की मौत, सुरक्षा बल का तलाशी अभियान जारी
सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत

संबलपुर, जागरण संवाददाता। कालाहांडी- कंधमाल जिला के सीमांत पर शुक्रवार के अपरान्ह नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हो गई। मृत नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है।  मुठभेड़ की इस घटना के बाद सुरक्षा बल के जवानों को सघन तलाशी अभियान का निर्देश दिया गया है।

  मुठभेड़ की इस घटना की जानकारी देते हुए राज्य के आईजी ( आपरेशन ) अमिताभ ठाकुर ने बताया है कि गुरुवार के दिन कालाहांडी जिला पुलिस अधीक्षक विवेक श्रवणन को कालाहांडी- कंधमाल जिला के सीमांत पर नक्सली गतिविधि की सटीक सूचना मिली थी। इसी के बाद स्पेशल आपरेशन ग्रुप और डिस्ट्रिक्ट वॉलेंटियर फ़ोर्स के जवानों को जिला के मदनपुर- रामपुर थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए भेजा गया था। 

 सुरक्षा बल के जवान तलाशी अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार के अपरान्ह जब कंधमाल सीमा के जंगल तक पहुंचे थे तभी उनका आमना सामना नक्सलियों के साथ हो गया। नक्सलियों को सामने देख सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी। इस दौरान नक्सलियों ने कुछ आईईडी विस्फोट भी किया। तब सुरक्षा बल के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरु कर दी। कुछ देर तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी रही। फायरिंग थमने के बाद जब सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके की तलाशी शुरु की तब नक्सली पोशाक में एक महिला का शव मिला। इसके अलावा आसपास नक्सली सामग्री, कैंप सामग्री, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री जब्त किया गया। 

chat bot
आपका साथी