वोट मांगने आए नेताओं से किसान पूछेंगे 15 सवाल!

संसू, संबलपुर : पश्चिम ओडिशा के अन्नदाता इस बार वोट मांगने आने वाले नेताओं को सबक सिखाने का निर्णय ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Mar 2019 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 06:50 AM (IST)
वोट मांगने आए नेताओं से किसान पूछेंगे 15 सवाल!
वोट मांगने आए नेताओं से किसान पूछेंगे 15 सवाल!

संसू, संबलपुर : पश्चिम ओडिशा के अन्नदाता इस बार वोट मांगने आने वाले नेताओं को सबक सिखाने का निर्णय लिया है। नेताओं से किसान 15 सवाल पूछेंगे और जवाब नहीं मिलने पर उन्हें वोट देने के बजाय नोटा का उपयोग करने से भी नहीं हिचकेंगे। पश्चिम ओडिशा कृषक समन्वय समिति की ओर से शनिवार को स्पष्ट कहा गया कि इस बार के चुनाव में किसान किसी राजनीतिक दल के झांसे में नहीं आएंगे। इतने वर्षों से नेता किसानों को झांसा देते रहें हैं। इस बार किसान उन्हें झटका देने वाले हैं। किसानों से वोट लेकर उनकी समस्याओं को नजर अंदाज करने और झूठे आश्वासन देने वाले भाजपा, बीजद और कांग्रेस जैसी पाटियों से अब सवाल जवाब किया जायेगा। ड़ेंगीमचा गांव की महिला किसान मालती खड़िया के हाथों समिति ने 15 मांगों से संबंधित सवालों सूची का भी विमोचन कराया है।

मीडिया से मुखातिब किसान नेताओं ने अफसोस जताया कि चुनाव से पहले कालिया योजना द्वारा बीजू जनता दल और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को दिया गया तोहफा भीख के सामान है। भाजपा, बीजद और कांग्रेस जैसे बड़े दल के नेता किसानों के लिए बातें तो बड़ी बड़ी करते हैं। लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करते अगर समाधान किया होता तो देशवासियों का पेट भरने वाले अन्नदाताओं की ऐसी दशा नहीं होती। केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी तब स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया गया। भाजपा की सरकार विभिन्न कंपनी के 40-50 हजार करोड़ माफ कर देती है। लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने में आनाकानी करती है। ओडिशा में मुख्यमंत्री खुद जल संसाधन विभाग के मंत्री हैं। लेकिन यहां के 23 फीसद खेतों को पानी नहीं मिलता और महानदी के जल पर पडोसी राज्य अपना दावा बताता है। इस दौरान समिति के लिगराज, अशोक प्रधान, लिगराज आजाद, मुरारी पुरोहित, उमेश मिश्र, ब्योमकेश ठाकुर, एम गोविद, योगबिहारी परिडा, काशी विश्वनाथ, अश्विनी होता, हर बनिया प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी