छोटी बहन की हत्या में बड़ी बहन और भतीजा गिरफ्तार

पुराने भूमि विवाद और इसी की आड़ में तेंदूपत्ता तोड़ने जैसी मामूली सी घटना को लेकर सोमवार की दोपहर एक नृशंस हत्याकांड हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:32 PM (IST)
छोटी बहन की हत्या में बड़ी बहन और भतीजा गिरफ्तार
छोटी बहन की हत्या में बड़ी बहन और भतीजा गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर : पुराने भूमि विवाद और इसी की आड़ में तेंदूपत्ता तोड़ने जैसी मामूली सी घटना को लेकर, सोमवार की दोपहर एक नृशंस हत्याकांड हो गई। बड़ी बहन और उसके बेटे ने मिलकर छोटी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद स्थानीय जमनकिरा पुलिस ने आरोपित मां-बेटा को गिरफ्तार कर मंगलवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जमनकिरा थाना अंतर्गत गौड़पाली पुलिस चौकी अंतर्गत कुलुंडी गांव निकटस्थ जंगल में घटी। गांव की चित्रा भोई और उसकी छोटी बहन कंसला भोई के बीच पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद था। इसे लेकर दोनों बहनों के बीच कई बार लड़ाई झगड़ा भी हुआ था। बताते हैं कि सोमवार की दोपहर छोटी बहन कंसला अपने पति बिपिन भोई और बेटी नंदिनी भोई के साथ पास के जंगल में महुआ बटोरने और तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। इसी समय बड़ी बहन चित्रा भी अकेली जंगल गई थी। जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान दोनों बहनों में झगड़ा हो गया। तब छोटी बहन कंसला ने बड़ी बहन चित्रा की पिटाई कर दी। ऐसे में चित्रा दौड़ते हुए वापस अपने घर पहुंची और अपने बेटों देवव्रत भोई और छोटे बेटे सुदाम भोई को इस बारे में बताया। तब तीनों मिलकर जंगल गए। वहां दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। तब कंसला ने एक लाठी से अपने बड़े भतीजे देवव्रत का सिर फोड़ दिया। इसी के बाद देवव्रत ने एक कुल्हाड़ी से अपनी मौसी कंसला का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे मौसा बिपिन को भी कुल्हाड़ी की चोट से घायल कर दिया। इस घटना के बाद चित्रा अपने दोनों बेटों के साथ घटनास्थल से फरार हो गई। हत्याकांड की खबर लगते ही गौड़पाली पुलिस चौकी के प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर कंसला के शव को जब्त करने समेत पति बिपिन और बेटी नंदिनी से पूछताछ की और फिर चित्रा और उसके बड़े बेटे देवव्रत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से खून लगा कुल्हाड़ी भी जब्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी