डब्ल्यूएचओ के इंफोडेमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. संजीव का चयन

विश्व स्वास्थ्य संगठन वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस संबलपुर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:58 PM (IST)
डब्ल्यूएचओ के इंफोडेमिक प्रशिक्षण 
कार्यक्रम में डॉ. संजीव का चयन
डब्ल्यूएचओ के इंफोडेमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. संजीव का चयन

संवाद सूत्र, संबलपुर : कोरोना महामारी को लेकर फैली भ्रांति के दूरीकरण और लोगों तक कोरोना संक्रमण की सटीक सूचना पहुंचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से इंफोडेमिक प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। गौरव की बात है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबलपुर के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय इंस्टिट्यूट ऑ़फ मेडिकल साइंस संस्थान के जूनियर डॉक्टर्स संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ.संजीव कुमार मिश्र को चयनित किया गया है। प्रथम चरण का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन से 27 नवंबर तक चलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस से फैली महामारी को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की भ्रांति फैली हुई है। संक्रमण को लेकर सटीक सूचना नहीं पहुंचने से इसके खिलाफ सही ढंग से लड़ाई भी नहीं लड़ी जा रही है। ऐसे में कोरोना काल में सटीक सूचना पर जोर देने समेत लोगों तक सटीक सूचना पहुंचाने की खातिर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इंफोडेमिक प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के लिए देश के दस चिकित्सकों को चयन किया गया है। जिसमें से एक संबलपुर के डॉ. संजीव कुमार मिश्र भी हैं। बताया गया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद इसमें शामिल डॉक्टरों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के फ्रीलांस कंसल्टेंट के रूप में काम करने और जरूरत पड़ने पर इंफोडेमिक प्रबंधन का मौ़का भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी