पांचवीं बार जिला वकील संघ के अध्यक्ष बने डा. प्रमोद कुमार रथ

संवाद सूत्र संबलपुर जिला वकील संघ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता डा. प्रमोद कुमार रथ ने एक न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 05:00 AM (IST)
पांचवीं बार जिला वकील संघ के अध्यक्ष बने डा. प्रमोद कुमार रथ
पांचवीं बार जिला वकील संघ के अध्यक्ष बने डा. प्रमोद कुमार रथ

संवाद सूत्र, संबलपुर : जिला वकील संघ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता डा. प्रमोद कुमार रथ ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। सोमवार को जिला वकील संघ के लिए हुए चुनाव में उन्हें पांचवीं बार अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले उन्हें वर्ष 2011, 2012, 2015 और 2020 में अध्यक्ष और दो बार महासचिव चुना गया था। इसी के साथ, वर्ष 2020- 21 के समस्त पदाधिकारियों को वर्ष 2021- 22 के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है।

सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार दास चुनाव अधिकारी के रुप में वर्ष 2021- 22 के लिए जिला वकील संघ का चुनाव कराने समेत वर्ष 2020- 21 के समस्त पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिए जाने की घोषणा की। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की वजह से वर्ष 2020-21 के लिए संबलपुर जिला वकील संघ का चुनाव समय पर नहीं हो सका था। ओडिशा उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद 12 दिसंबर 2020 के दिन इसके लिए चुनाव हुआ था, जिसमें डा. प्रमोद कुमार रथ को अध्यक्ष चुना गया था। इसके तीन महीने के बाद, 15 मार्च 2021 के दिन वर्ष 2021-22 के लिए चुनाव कराया गया, जिसमें बीते कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया गया। वर्ष 2021- 22 के लिए डा. प्रमोद कुमार रथ को अध्यक्ष, रविरंजन पुजारी को महासचिव, चंद्रकांत महांती को उपाध्यक्ष, अनूप कुमार तरिया को संयुक्त सचिव और अनूप कुमार पटनायक को सहसचिव समेत कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य के रुप में आफताब आलम, प्रशांत कुमार कर, अरविद कुमार नायक, सत्यनारायण पुरोहित, देव किरण पटनायक और आशीष कुमार पंडा को चुन गया है।

chat bot
आपका साथी