फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज का लिया संकल्प

भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार को शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रखने के लिए 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में लोगों से अपने व्यस्त जीवन में प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प लेना शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:00 AM (IST)
फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज का लिया संकल्प
फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज का लिया संकल्प

संवाद सूत्र, संबलपुर : भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार को शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रखने के लिए 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में लोगों से अपने व्यस्त जीवन में प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प लेना शामिल है यानि फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज। इसी क्रम में रविवार के दिन पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन की संबलपुर मंडल अध्यक्ष ईशा मलिक के नेतृत्व में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वतट रेलवे महिला कल्याण संगठन के संबलपुर मंडल की सदस्यों ने भाग लिया। रेलवे स्टेडियम से रेल नगर फाटक और पीछे तक फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक दूरी और निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया। प्रो. गिरिजा शंकर शर्मा को संबलभूमि सम्मान प्रदान : संबलपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार की खातिर शुरू संबलभूमि के वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार को सम्मान और बहुभाषी कविता पाठोत्सव का आयोजन किया गया। स्थानीय ओडिशा सांस्कृतिक समाज भवन में आयोजित इस वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता वरिष्ठ मीडियाकर्मी रमाकांत बिस्वाल ने किया, जबकि संबलभूमि के निदेशक प्रहलाद दास और उपदेष्टा बुधराम मुंडा ने संबलभूमि के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्थानीय लाला लजपत राय लॉ कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष व कवि प्रो. गिरिजा शंकर शर्मा को संबलभूमि वार्षिक सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव जॉय जार्ज मुख्य अतिथि, जिला वकील संघ के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार रथ सम्मानित अतिथि और शिक्षाविद अरविद महापात्र बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित थे।

बहुभाषी कविता पाठोत्सव की अध्यक्षता धरणीधर पधान और संयोजन कवियत्री ममता नाथ ने किया, जिसमें डॉ. श्यामसुंदर धर, लक्ष्मीप्रिया महारणा, अनिता साहू, सुरेखा साहू, ममता नाथ, प्रणति पटनायक, प्रज्ञा पटनायक, तपस्विनी नायक, रमाकांत बिस्वाल, हरि नारायण पंडा, प्रदीप पाणिग्राही, अरविद नायक, त्रिलोचन त्रिपाठी, राधाकांत भोई, देवाशीष बेहेरा, बुधराम मुंडा, सुशील साहू और मोहम्मद जुबेर ने स्वरचित कविता का पाठ किया। शेष में, कार्तिक बहिदार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी