युवक पर जानलेवा हमला कर महानदी ब्रिज पर फेंका

करीब एक सप्ताह पहले हुई मारपीट की घटना का बदला चुकाने की खातिर सोमवार की शाम युवक पर जानलेवा हमला करने समेत उसे द्वितीय महानदी ब्रिज के एक कोने में ले जाकर फेंक दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 07:35 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 07:35 AM (IST)
युवक पर जानलेवा हमला कर महानदी ब्रिज पर फेंका
युवक पर जानलेवा हमला कर महानदी ब्रिज पर फेंका

संवाद सूत्र, संबलपुर : करीब एक सप्ताह पहले हुई मारपीट की घटना का बदला चुकाने की खातिर सोमवार की शाम युवक पर जानलेवा हमला करने समेत उसे द्वितीय महानदी ब्रिज के एक कोने में ले जाकर फेंक दिया गया। इसकी खबर लगते ही ब्रिज पर गश्ती के लिए पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। वर्तमान घायल युवक का इलाज जारी है। उसके सिर समेत हाथ और दोनों पैरों में बैंडेज किया गया है। संबद्ध टाउन थाना की पुलिस घायल युवक से पूछताछ कर उसपर जानलेवा हमला करने वालों की तलाश कर रही है।

स्थानीय नेता मोहम्मद मुश्तुक के अनुसार, गंभीर रूप से घायल युवक का नाम मोहम्मद वसीम और उसके पिता का नाम मोहम्मद बशीर है। वसीम पहले माया बगीचा इलाके में रहता था। वर्तमान वह चारभट्टी इलाके में रहता है। बताया गया है कि एक सप्ताह पहले वसीम का झगड़ा एक युवक से हुआ था और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया था। पुलिस थाने में ही उस युवक ने वसीम को मारने की धमकी दी थी। इस धमकी के एक सप्ताह बाद ही उस युवक ने वसीम पर यह हमला किया और उसे द्वितीय महानदी ब्रिज के पर फेंककर फरार हो गया। बुर्ला में नशा कारोबारी गिरफ्तार : बुर्ला थाना की पुलिस ने वन- आर कालोनी के विराज राज को क़फ सिरप के अवैध कारोबार में गिरफ्तार करने समेत उसके पास से 51 बोतल कफ सिरप जब्त किया है। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।विराज राज पिछले कई महीनों से नशे का अवैध कारोबार चला रहा था, लेकिन पुलिस को इसका पता नहीं था। रविवार की रात बुर्ला पुलिस को इस बारे में पता चलने के बाद आधी रात के समय विराज के घर छापेमारी कर उसे 51 बोतल कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी