कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस

शुक्रवार के दिन संबलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:47 AM (IST)
कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस
कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस

संवाद सूत्र, संबलपुर : शुक्रवार के दिन, संबलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से संविधान के निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर को याद करने समेत देश के प्रति उनके योगदान को अहम बताया। जिला कांग्रेस के अनुसूचित जाति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव गर्डिया ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरु मुख्य अतिथि समेत टाउन अध्यक्ष विजयलक्ष्मी बेहरा, पिछड़ा वर्ग के जितेंद्र प्रधान, जसवीर सिंह, हरि पाढ़ी, कविता पटनायक, रत्नाकर कलित, ललित बिभार, अवंतिका गर्डिया, कृष्ण महानंद, शहाबुद्दीन, गोपाल पंडा और पूरा बादी उपस्थित रहकर भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र में संविधान को जनता के मौलिक अधिकारों का रक्षक बताया। एक पति और दो पत्नी का विवाद पहुंचा थाना : एक पति और दो पत्नियों के बीच बुधवार को हुआ विवाद थाना तक पहुंच गया है और इसके बाद से लोगों के बीच इसे लेकर तरह तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय अईंठापाली थाना इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति कुछ वर्ष पहले पहला विवाह किया था। इसके बाद उसने किसी वजह से अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह कर लिया और दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा। फिर ना जाने दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि पति फिर से अपनी पहली पत्नी के पास आना जाना शुरू कर दिया। इसका पता जब दूसरी पत्नी को चला तब उसने विरोध करना शुरू कर दिया। बुधवार को इसी को लेकर पहली पत्नी, दूसरी पत्नी और पति के बीच विवाद हो गया। तीनों के बीच बहस शुरू हो गई और मामला गरमाने के बाद तीनों अपनी अपनी गुहार लेकर पुलिस ाना पहुंच गए। तीनों ने एक दूसरे के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज करा दिया। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी