मां समलेश्वरी के दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक साथ

करीब दस वर्ष बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को मंगलवार के अपराह्न यहां की आराध्य देवी मां समलेश्वरी के मंदिर में भाजपा के विधायकों के साथ देखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:20 AM (IST)
मां समलेश्वरी के दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक साथ
मां समलेश्वरी के दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक साथ

संवाद सूत्र, संबलपुर : करीब दस वर्ष बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को मंगलवार के अपराह्न यहां की आराध्य देवी मां समलेश्वरी के मंदिर में भाजपा के विधायकों के साथ देखा गया। बरगढ़ का दौरा कर अपराह्न दो बजे संबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पटनायक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां समलेश्वरी का दर्शन करने मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर बीजद की ओर से गाजेबाजे के साथ उनका स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री पटनायक समेत संबलपुर के भाजपा विधायक जयनारायण मिश्र, पूर्व बीजद विधायक डॉ. रासेश्वरी पाणिग्राही, रेंगाली के भाजपा विधायक नाऊरी नायक, कुचिडा के बीजद विधायक किशोर नायक, रेढ़ाखोल के बीजद विधायक सह सरकार के उपमुख्य सचेतक इंजीनियर रोहित पुजारी, 5- टी के सचिव वीके पांडियन और समलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष संजय बाबू उनके साथ रहे। मंदिर के गर्भगृह में मुख्यमंत्री पटनायक ने मां की आरती करने समेत पूजा-अर्चना की। मुख्य पूजक अंबिका राय ने चढ़ाया गया भोग मां समलेश्वरी को अíपत किया।

उल्लेखनीय है कि बीजद-भाजपा गठबंधन के टूटने के बाद से मुख्यमंत्री पटनायक के संबलपुर दौरे में भाजपा विधायक जयनारायण मिश्र समेत अन्य नेताओं को एहतियात के तौर पर गिरफ्तार कर लिया जाता था। भाजपा ने भी कई बार उन्हें काला झंडा दिखाकर विरोध किया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। बताया गया है कि मामला धाíमक आस्था का होने की वजह से भाजपा की ओर से कोई विरोध नहीं किया गया। बल्कि भाजपा के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी