ब्राइडल रैंप वॉक में प्रतिभागियों ने दिखाया जलवा

शहर में पहली बार पिंक आर्किड की ओर से भावी दूल्हनों के लिए ब्राइडल रैंप वॉक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:34 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:34 AM (IST)
ब्राइडल रैंप वॉक में प्रतिभागियों ने दिखाया जलवा
ब्राइडल रैंप वॉक में प्रतिभागियों ने दिखाया जलवा

संवाद सूत्र, संबलपुर : शहर में पहली बार पिंक आर्किड की ओर से भावी दूल्हनों के लिए ब्राइडल रैंप वॉक का आयोजन किया गया। इस रैंप वॉक में विभिन्न समुदाय की महिलाओं समेत छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्थानीय पंथ निवास के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में संबलपुर की पूर्व विधायक डॉ. रासेश्वरी पाणिग्राही मुख्य अतिथि, मूनमून सौदागर और किन्नर समाज की अध्यक्ष सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होकर इस तरह के आयोजन की सराहना की। शालू चंदेल और नेहा लेंका के संयोजन में आयोजित इस रैंप वॉक में मुस्लिम, पंजाबी और दक्षिण भारतीय महिलाओं ने दूल्हन के वस्त्र पहनकर रैंप वॉक कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम के दौरान 'दिन शगन दा' भी आयोजित रहा, जिसमें मेहंदी और हल्दी की रस्म के साथ सगाई के नृत्य गीत और शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी हिस्सा लेकर रैंप वॉक किया। संकट मोचन मंदिर में लगा शिविर : सेवाभावी संगठन श्री नारायणी नमो नमो से जुड़े भक्तों की ओर से राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास संकट मोचन मंदिर में शिविर लगाया गया एवं प्रसाद का प्रबंध किया गया। इसमें राणी सती दादी के भक्तों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रसाद का सेवन किया। संगठन की ओर से हर महीने अमावस्या पर इस तरह का कार्यक्रम यहां आयोजित किया जा रहा है। इसके आयोजन में श्री नारायणी नमो नमो से जुड़े दादी के भक्तो में मनोज अग्रवाल, सुजीत अग्रवाल ,बसंत अग्रवाल, ईश्वर मित्तल, सुनील शर्मा, बबलू बंसल, दिनेश शर्मा, राजेश अग्रवाल, मुकेश केड़िया, लाला शर्मा, अनुप मोदी आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

chat bot
आपका साथी