आज ममिता मेहेर के परिवार से मिलेंगे भाजपा नेता

महालिग सनशाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका ममिता मेहेर की निर्मम हत्या घटना के बाद ओडिशा महिला आयोग की अध्यक्ष मिनती बेहरा और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीता डिसूजा के दौरे के बाद अब 26 अक्टूबर को ओडिशा प्रदेश भाजपा की एक टीम मृतका के गांव बलांगीर जिला के तुरेकेला ब्लॉक अंतर्गत झरनी जाने वाली है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:29 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:29 AM (IST)
आज ममिता मेहेर के परिवार से मिलेंगे भाजपा नेता
आज ममिता मेहेर के परिवार से मिलेंगे भाजपा नेता

संवाद सूत्र, संबलपुर : महालिग सनशाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका ममिता मेहेर की निर्मम हत्या घटना के बाद ओडिशा महिला आयोग की अध्यक्ष मिनती बेहरा और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीता डिसूजा के दौरे के बाद अब 26 अक्टूबर को ओडिशा प्रदेश भाजपा की एक टीम मृतका के गांव बलांगीर जिला के तुरेकेला ब्लॉक अंतर्गत झरनी जाने वाली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा की इस टीम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष समीर महांती करेंगे। पंद्रह सदस्यीय इस टीम में राज्य के पूर्व पुलिस महानिर्देशक प्रकाश मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता पीतांबर आचार्य, बलांगीर सांसद संगीता सिंहदेव, विधायक मोहन माझी और विधायक डॉ.मुकेश महालिग समेत कई अन्य विशिष्ट नेता शामिल रहेंगे। यह प्रतिनिधि दल ममिता के माता- पिता से मुलाकात करने समेत ममिता के लिए सरकार से न्याय, गृह राज्यमंत्री दिव्यशंकर मिश्र को मंत्रिमंडल से बहिष्कार करने और निरपेक्ष जांच के लिए यह मामला सीबीआइ को सौंपे जाने की मांग कर रहा है। भाजपा का आरोप है कि राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस के काम करने से लोगों का भरोसा पुलिस की जांच पर नही है। कुतरा में झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार : सुंदरगढ़ जिला के कुतरा थाना अंतर्गत झरेन गांव निवासी विनकेश वार्ला के नाम शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध रखने व बाद में मुकर जाने का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। झरेन गांव निवासी 23 वर्षीय विनकेश वार्ला पर युवती से प्रेम संबंध फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध रखने का आरोप है। शादी के लिए दबाव डालने पर वह मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने कुतरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी