बनाबीरा गोलीकांड में शहर का प्रिंस गिरफ्तार

उक्त मामला गहराने और पुलिस की धर-पकड़ शुरू होने के बाद प्रिंस सोनी भुवनेश्वर के पटिया इलाके में अपने एक परिचित के घर में रह रहा था।

By BabitaEdited By: Publish:Wed, 14 Mar 2018 02:29 PM (IST) Updated:Wed, 14 Mar 2018 02:29 PM (IST)
बनाबीरा गोलीकांड में शहर का प्रिंस गिरफ्तार
बनाबीरा गोलीकांड में शहर का प्रिंस गिरफ्तार

संबलपुर, जेएनएन। बीजेपूर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में विगत 22 फरवरी की रात को बरगढ़ जिला के सोहेला थाना अंतर्गत बनाबीरा आश्रम के समीप मारपीट और गोलीकांड मामले में छठवें आरोपित प्रिंस सोनी को सोहेला पुलिस ने भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रिंस सोनी संबलपुर के धनुपाली थाना अंतर्गत चारमाटी इलाके का निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, उक्त मामला गहराने और पुलिस की धर-पकड़ शुरू होने के बाद प्रिंस सोनी भुवनेश्वर के पटिया इलाके में अपने एक परिचित के घर में रह रहा था। सूचना पाकर एसपी जयनारायण पंकज के निर्देश पर पद्मपुर एसडीपीओ लक्ष्मीनारायण पंडा के नेतृत्व में सोहेला थाना अधिकारी राजेंद्र सियाल सदलबल भुवनेश्वर पहुंच कर कमिशनरेट पुलिस के सहयोग से पटिया इलाके से प्रिंस सोनी को पकड़कर सोहेला लाया गया। यहां प्रिंस से पुछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार प्रिंस सोनी के कई वरिष्ठ राजनेताओं से अच्छे संबंध बताए जा रहे है। इनमें पूर्व मंत्री जयनारायण मिश्र भी शामिल है। इस मामले में पूर्व मंत्री जयनारायण मिश्र पहले से ही पुलिस के रडार पर है। 

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त घटना के बाद बरगढ़ के एसपी जयनारायण पंकज ने दैनिक जागरण को बताया था कि मामले में संबलपुर के भी कुछ युवक शामिल थे। इस चुनावी झड़प में घायल बीजू जनता दल (बीजद) कार्यकर्ता दिलेश्वर साहू उर्फ मागी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि राज्य के मंत्री सुशांत सिंह के भाई समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस संबंध में सोहेला थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी