कॉलेज में पुन:प्रवेश के लिए अनिमा को स्वईच्छा ने की मदद

आर्थिक तंगी की मार झेल रहे एक परिवार की बेटी की सहायता के लिए स्वेच्छासेवी संगठन- स्वईच्छा ने सहायता का हाथ बढ़ाते हुए उसके कॉलेज में पुनप्रवेश फीस के लिए पांच हजार रुपये की मदद की है। आर्थिक अभाव में अनिमा बांका नामक छात्रा कॉलेज में पुनप्रवेश नहीं ले पा रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:18 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:18 PM (IST)
कॉलेज में पुन:प्रवेश के लिए अनिमा को स्वईच्छा ने की मदद
कॉलेज में पुन:प्रवेश के लिए अनिमा को स्वईच्छा ने की मदद

संसू, संबलपुर : आर्थिक तंगी की मार झेल रहे एक परिवार की बेटी की सहायता के लिए स्वेच्छासेवी संगठन- स्वईच्छा ने सहायता का हाथ बढ़ाते हुए उसके कॉलेज में पुन:प्रवेश फीस के लिए पांच हजार रुपये की मदद की है। आर्थिक अभाव में अनिमा बांका नामक छात्रा कॉलेज में पुन:प्रवेश नहीं ले पा रही थी।

स्वईच्छा के दिलीप पंडा ने बताया कि धनुपाली में नवकिशोर बांका अपने परिवार के साथ रहते है। परिवार की बेटी अनिमा बांका फुलझरण कॉलेज में बारहवीं द्वितीय वर्ष की छात्रा है, लेकिन अर्थित तंगी की वजह से फीस जमा नहीं कर पा रही थी। इस बारे में समाजसेवी सुजाता गुरु से बांका परिवार की दुर्दशा का पता चलने के बाद स्वईच्छा के योगेश नंद, राज पटेल, सुब्रत नाथ, मानस सत्पथी, सुभाशीष सरकार, शत्रुघ्न राऊत, मनोज गुप्ता, सत्यजित दास, अजित बेहेरा, अमित होता, गोविद, टोनी आदि बांका परिवार से मुलाकात करने समेत अनिमा के पुन: प्रवेश के लिए उसे पांच हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। मदद मिलने के लिए बाद अनिमा के अधूरे सपने को फिर से पंख लग गये हैं।

दो लड़कियों की शादी में खिदमत कमेटी ने की मदद

संसू, झारसुगुड़ा : खिदमत कमेटी ने मंगल बाजार और पूर्णा की रहने वाली दो लड़कियों की शादी में सामान व नकद देकर मदद की है। इस बाबत की जानकारी देते हुए कमेटी के राजू कुरैशी, नसीर गुड्डू, एसके फिरोज, एसके कलीम, शकील खान, सोनू यादव, रुबीना खान, शेख मुस्तफा, वसीम खान, राजा बाबू, मो. गोरा, पूष्पा नामदेव ने बताया कि जरूरतमंदों को मदद करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी