नाराज किसानों ने किया तीन घंटे तक डीआरसीएस का घेराव

मंडी में धान बेचने को लेकर एक बार फिर किसानों की समस्या बढ़ गई है। बुधवार से संबलपुर जिला के कई ब्लॉक में धान मंडी तो खुल गई लेकिन अबतक सदर ब्लॉक इलाके के किसानों को धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:17 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:17 AM (IST)
नाराज किसानों ने किया तीन घंटे तक डीआरसीएस का घेराव
नाराज किसानों ने किया तीन घंटे तक डीआरसीएस का घेराव

संवाद सूत्र, संबलपुर : मंडी में धान बेचने को लेकर एक बार फिर किसानों की समस्या बढ़ गई है। बुधवार से संबलपुर जिला के कई ब्लॉक में धान मंडी तो खुल गई, लेकिन अबतक सदर ब्लॉक इलाके के किसानों को धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिला है। इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को तीन घंटे तक स्थानीय कचहरी चौक निकटस्थ डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ को-आपरेटिव सोसाइटी (डीआरसीएस) कार्यालय का घेराव किया। बाद में, डिप्टी रजिस्ट्रार लिगराज नायक द्वारा शनिवार तक किसानों को टोकन मिल जाने के आश्वासन दिए जाने के बाद घेराव खत्म किया गया। घेराव खत्म करने से पहले, संबलपुर जिला कृषक सुरक्षा संगठन की ओर से चेतावनी दी गई है कि शनिवार को अगर किसानों को टोकन नहीं मिला तो सोमवार को फिर से आंदोलन किया जाएगा। संबलपुर जिला कृषक सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष मुरारी पुरोहित और सचिव ब्योमकेश ठाकुर के साथ वरिष्ठ किसान नेता अशोक प्रधान, हरिशंकर पुरोहित समेत कई अन्य किसान नेता और कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल रहे और बताया कि टोकन व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर प्रति वर्ष किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बारे में बारंबार शिकायतों के बावजूद टोकन व्यवस्था में अबतक सुधार नहीं किया गया है। खरीफ फसल का धान बेचने को लेकर किसान तैयार बैठे हैं, लेकिन मंडियां खुलने के तीन दिन बाद भी उन्हें टोकन नहीं मिला है। गोपोबंधुपाली से बाइक चोरी : राउरकेला के रघुनाथपाली थाना क्षेत्र के गोपोबंधुपाली स्थित मकान के सामने से बाइक चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि बाइक घर के सामने खड़ी थी। जहां से चोरों ने उसे चुरा लिया। पीड़ित व्यक्ति ने पर अपनी बाइक की खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी