संबलपुर भाखानि में मना आजादी का अमृत महोत्सव

देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ति होने के अवसर पर भारत सरकार की ओर से पालित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय खाद्य निगम भी शामिल हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:44 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:44 AM (IST)
संबलपुर भाखानि में मना आजादी का अमृत महोत्सव
संबलपुर भाखानि में मना आजादी का अमृत महोत्सव

संवाद सूत्र, संबलपुर : देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ति होने के अवसर पर, भारत सरकार की ओर से पालित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय खाद्य निगम भी शामिल हो गया है। निगम भी इस बार अपनी सेवा का 75 वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर देश के विभिन्न खाद्य निगमों की तरह संबलपुर में भी इस अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया।

भारतीय खाद्य निगम के संबलपुर मंडल कार्यालय में आयोजित इस महोत्सव में रेढाखोल विधायक सह सरकार के उपमुख्य सचेतक इंजीनियर रोहित पुजारी मुख्य अतिथि और सेवानिवृत प्रशासक रवींद्र कुमार मिश्र सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर आजादी के बाद से देश में भारतीय खाद्य निगम की भूमिका और सेवा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले 75 वर्षों से देश में अनाज की समस्या दूर करने में खाद्य निगम का अहम योगदान है। बुधवार को महोत्सव के समापन दिवस में खाद्य निगम के संबलपुर महाप्रबंधक निरंजन लाल जहांगीर, एजीएम प्रताप कुमार रणा, चीफ सीएसओ सुबोध मल्लिक और मैनेजर सिद्धार्थ वासनिक आदि अधिकारी शामिल रहे। पाइप चोरी के मामले में ट्रक व लोडर जब्त : सुंदरगढ़ सदर थाना क्षेत्र के सिनेमा-2 वृहत लिफ्ट इरिगेशन परियोजना में बिछाने के लिए लाए गए लोहे के पाइप की चोरी करने के आरोप में पुलिस द्वारा ट्रक और एक लोडर को जब्त किया गया है। ठेका संस्था एनएंडटी के द्वारा पाइप बिछाने के लिए वहां रखा गया था। रात को ट्रक व एक लोडर वहां लाकर पाइप चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने के बाद उनके द्वारा सड़क जाम कर वाहनों को रोक कर रखा गया। पकड़े जाने के डर से आरोपित बाइक से फरार हो गए। एलएंडटी कंपनी के शशिकांत सिंह की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने ट्रक व लोडर को जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी