निगम कर्मियों को दिखाई नहीं देता कचरा, शहर बेहाल

सफाई के नाम पर प्रति महीने लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद संबलपुर महानगर निगम अंतर्गत समस्त वार्ड में कचरे के ढेर पर ढेर देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:13 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:13 AM (IST)
निगम कर्मियों को दिखाई नहीं देता कचरा, शहर बेहाल
निगम कर्मियों को दिखाई नहीं देता कचरा, शहर बेहाल

संवाद सूत्र, संबलपुर : सफाई के नाम पर प्रति महीने लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद संबलपुर महानगर निगम अंतर्गत समस्त वार्ड में कचरे के ढेर पर ढेर देखा जा रहा है। इस बारे में बारंबार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है।

संबलपुर में सफाई व्यवस्था का ऐसा हाल है कि महानगर निगम कार्यालय के 200 मीटर के दायरे में कचरे के ढेर पर ढेर देखा जा सकता है, लेकिन महानगर निगम के अधिकारियों की नजर ऐसे कचरे पर नहीं पड़ती। स्थानीय मातृनिवास निकटस्थ एक गली के सामने शायद ही कभी सफाई नजर आई। यही हाल पास के मस्जिद गली की है। बड़े बड़े डस्टबिन में जमा कचरा गली के बीच में नजर आता है। और तो और, इनदिनों महानगर निगम ने अपना एक अस्थायी डंपिग यार्ड सरकारी बस स्टैंड को बना रखा है, जहां डस्टबिन में भर्ती कचरे की दुर्गंध से यात्रियों को परेशानी होती है। गौरतलब है कि महानगर निगम इलाके को साफ सुथरा और कचरा मुक्त बनाए रखने की खातिर विभिन्न वार्ड में स्वच्छ साथियों को नियुक्त किया गया है। बावजूद इसके समस्त वार्ड में जमा कचरा संबलपुर महानगर निगम प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल रहा है। आटो चालकों से रंगदारी मांगने में एक को जेल : स्थानीय खेतराजपुर स्थित संबलपुर रेल स्टेशन चौक पर चाकू की नोंक पर आटो चालकों से रंगदारी मागने और मना करने पर चाकू लहराते उनके पीछे दौड़ते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार फ्तार युवक का नाम बलराम सिंह और उसे दलदलीपाड़ा का निवासी बताया गया है।

मंगलवार के अपरान्ह, दलदलीपाड़ा का बलराम सिंह रेल स्टेशन चौक स्थित आटो स्टैंड पहुंचा और आटो चालकों से रंगदारी मागने लगा। इसी को लेकर आटो चालकों ने जब उसका विरोध किया तब बलराम चाकू निकाल लिया और एक आटो चालक के पीछे दौड़ा। इस बारे में किसी ने खेतराजपुर थाना की पुलिस को सूचित कर दिया। खबर लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बलराम को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी