बरगढ़ में 19 महिला समेत 27 संक्रमित

संवाद सूत्र संबलपुर बरगढ़ जिला के बरगढ़ नगरपालिका और विभिन्न ब्लॉक से गुरुवार को 27 क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:29 PM (IST)
बरगढ़ में 19 महिला समेत 27 संक्रमित
बरगढ़ में 19 महिला समेत 27 संक्रमित

संवाद सूत्र, संबलपुर : बरगढ़ जिला के बरगढ़ नगरपालिका और विभिन्न ब्लॉक से गुरुवार को 27 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इनमें केवल आठ पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। बरगढ़ सदर ब्लॉक अंतर्गत बराहगुडा गांव में 21 से 32 वर्ष तक की आठ संक्रमित मिलीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बराहगुडा गांव की 20, 21, 23, 23, 25, 25, 30 और 32 वर्षीय महिलाएं कोरोना संक्रमित पायी गयीं। अत्ताबिरा ब्लॉक अंतर्गत लचिदा गांव की 12 वर्षीय बालिका, सोहेला ब्लॉक चुहानपाली गांव की 10 और 28 वर्षीय महिला समेत 32 वर्षीय पुरुष, बरपाली ब्लॉक अंतर्गत तुमगां की एक महिला व एक पुरुष, बरपाली की महिला, बरपाली निकाय के वार्ड नंबर-4 का एक बुजुर्ग, बरगढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 दीनबंधु नगर का युवक, वार्ड- 3 के महानदी बंधपाड़ा का अधेड़, वार्ड-8 से दो महिलाएं, वार्ड-9 की महिला, वार्ड-10 का युवक, वार्ड-13 के अधेड़ समेत पंचायत कॉलेज रोड की 45 वर्षीय महिला, लेक्चरर कॉलोनी की एक नाबालिग, बरगढ़ बालीजोर की 27 वर्षीय महिला और बलांगीर जिला आगलपुर की 22 वर्षीय महिला को संक्रमित मिली हैं।

chat bot
आपका साथी