Mumbai Cruise Drug Rave Party: मुंबई क्रूज रेव पार्टी में राउरकेला के 2 युवक भी शामिल, NCB ने किया गिरफ्तार

Mumbai Cruise Drug Rave Party Case आर्यन खान के साथ क्रूज रेव पार्टी में शामिल लोगों में से राउरकेला के दो युवकों को मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 08:04 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 08:07 AM (IST)
Mumbai Cruise Drug Rave Party: मुंबई क्रूज रेव पार्टी में राउरकेला के 2 युवक भी शामिल, NCB ने किया गिरफ्तार
मुंबई क्रूज रेव पार्टी में राउरकेला के भी 2 युवक शामिल

संबलपुर, जागरण संवाददाता। सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh khan) के पुत्र आर्यन खान (Aaryan Khan) के साथ क्रूज रेव पार्टी (Mumbai Cruise Drug Rave Party Case) में शामिल लोगों में से राउरकेला के दो युवकों को मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने मंगलवार के दिन गिरफ्तार किया है। यह दोनों राउरकेला (Rourkela) के रघुनाथपाली थाना अंतर्गत सिविल टाऊनशिप के मनीष राजगरिया और अभिन्न साहू बताए गए हैं। खबर है कि इस पार्टी में राउरकेला के कुछ और युवक भी शामिल थे। 

एनसीबी के सूत्र के अनुसार, राउरकेला के मनीष राजगरिया के पास से 2.4 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया है। खबर है कि मंगलवार के दिन एनसीबी ने श्रेयस नायर और अब्दुल कादिर शेख के साथ राउरकेला के मनीष और अभिन्न को गिरफ्तार किया। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

राऊरकेला के दो युवकों की गिरफ्तारी की खबर के बाद ना केवल राउरकेला बल्कि समूचे सूबे में इस गिरफ्तारी को लेकर चर्चा शुरु हो गई है और माना जा रहा है कि इस मामले में ओडिशा के कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। मीडिया ने ओडिया युवकों की गिरफ्तारी को लेकर उनके परिवार और राउरकेला पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने अपना मुंह नहीं खोला है।

गौरतलब है कि क्रूज में रेव पार्टी की सूचना मिलने के बाद मुंबई एनसीबी ने गोआ जाती क्रूज में छापेमारी कर सुपरस्टार शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को शनिवार के दिन गिरफ्तार किया था। इसी सिलसिले में आगे की जांच पड़ताल करते हुए अबत क 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। खबर है कि राऊरकेला के मनीष और अभिन्न को 11 अक्टूबर तक एनसीबी ने अपनी कस्टडी में लिया है। 

chat bot
आपका साथी