संबलपुर के चार थाना इलाके से 14 सटोरिए गिरफ्तार

शहर में नशा कारोबार और असामाजिक- अपराधिक तत्वों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के बाद अब पुलिस की न•ार सटोरियों पर पड़ी है। बुधवार की शाम से रात तक चले अभियान के दौरान संबलपुर महानगर निगम अंतर्गत चार थाना इलाके से पुलिस ने 14 सटोरियों को नकद 49 हजार 783 रुपए दर्जन भर मोबाइल फोन सट्टे की पर्ची आदि के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:30 AM (IST)
संबलपुर के चार थाना इलाके से 14 सटोरिए गिरफ्तार
संबलपुर के चार थाना इलाके से 14 सटोरिए गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर : शहर में नशा कारोबार और असामाजिक- अपराधिक तत्वों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के बाद अब पुलिस की न•ार सटोरियों पर पड़ी है। बुधवार की शाम से रात तक चले अभियान के दौरान संबलपुर महानगर निगम अंतर्गत चार थाना इलाके से पुलिस ने 14 सटोरियों को नकद 49 हजार 783 रुपए, दर्जन भर मोबाइल फोन, सट्टे की पर्ची आदि के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टाऊन पुलिस ने 7, अईंठापाली पुलिस ने 4, धनुपाली पुलिस ने 2 और खेतराजपुर पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार किया। टाऊन पुलिस ने गेईटी टाकीज रोड़ से त्रिनाथ बेहेरा, साहू कॉलोनी से गणेश सेनापति और प्रमोद सोनकर, फाटक से संजय मुखी और सुदाम बाग समेत मोदीपाड़ा से आकाश जाल और वैष्णव कलेत को गिरफ्तार किया।

अईंठापाली पुलिस ने अईंठापाली बस टर्मिनस के निकट जितेंद्र साहा और ओमप्रकाश साहा समेत ढुकुपाड़ा से सचिन राय और तीर्थ मुंडा को, धनुपाली पुलिस ने धनुपाली चौक से अभय महावर और राजकिशोर बादी को और खेतराजपुर पुलिस ने बड़ा बाजार के प्रकाश साहू को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि संबलपुर में सट्टा का कारोबार पिछले करीब 55 वर्ष से चल रहा है। इस दौरान कई बार सटोरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। बावजूद इसके सट्टा कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा सका है। डांडिया इन नवरात्र के लिए क्लास शुरू : आने वाले नवरात्र के दौरान मां अंबे के सामने डांडिया प्रस्तुत करने की तैयारी जोरशोर से जारी है। कोरोना महामारी के दौरान बीते वर्ष इसका आयोजन नहीं हो सका था। ऐसे में , चलित वर्ष इसे दुगुना उत्साह के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

स्थानीय खेतराजपुर स्थित श्री अग्रसेन भवन परिसर में, खेतराजपुर मारवाड़ी युवा मंच की नवचेतना शाखा की ओर से ' डांडिया इन नवरात्र ' के नाम से प्रशिक्षण क्लास भी शुरु किया गया है। यह क्लास रोजाना अपरान्ह साढ़े तीन बजे से शाम के पांच बजे तक चलती है। नवचेतना की मीडिया प्रभारी अनिता अग्रवाल ने बताया है कि यह क्लास 30 सितंबर तक चलेगी। वर्तमान इस क्लास में 10 वर्ष की बालिकाओं से लेकर 50 वर्ष की महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। गुरु लक्ष्मण इन बालिकाओं और महिलाओं को डांडिया का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी