करंट से मौत के बाद युवक का गला काटने में 12 गिरफ्तार

- जुजुमुरा के कबाटदुआर इलाके से मिली थी युवक की लाश - गुरुवार की रात वन्यजंतुओं का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:16 AM (IST)
करंट से मौत के बाद युवक का 
गला काटने में 12 गिरफ्तार
करंट से मौत के बाद युवक का गला काटने में 12 गिरफ्तार

- जुजुमुरा के कबाटदुआर इलाके से मिली थी युवक की लाश

- गुरुवार की रात वन्यजंतुओं का शिकार करने गए थे आरोपित

---------

संवाद सूत्र, संबलपुर : बुरी संगत का अंजाम भी बुरा होता है। अपनी करतूतों को छिपाने की खातिर एक दर्जन से अधिक अवैध शिकारियों ने बिजली करंट से झुलसे एक युवक का गला काटकर हत्या करने के बाद उसके शव को जंगल में ही फेंककर फरार हो गए थे। शव मिलने और इसकी शिकायत दर्ज होने के बाद रविवार को जुजुमुरा पुलिस ने सभी 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जेल जाने वालों में ब्राह्मणीपाली गांव के रामेश्वर भोई, सरोज भोई, बिमलेश्वर भोई उ़र्फ पिटू, राजेंद्र पोढ़ उ़र्फ राजू, चित्तरंजन पोढ़, प्रकाश नायक उ़र्फ बेडा, धनु नायक, महेंद्र घुसी, अभिमन्यु मांकड़ उ़र्फ मंटू, दुर्योधन गुरु उ़र्फ ढेकलू, अशोक ढिला और गुरु बंछोर शामिल हैं। मामले में उक अन्य आरोपित कहीं फरार है। बता दें, गिरफ्तार सभी आरोपित जंगल में बिजली का तार बिछाकर वन्यजंतुओं का शिकार करते थे।

घटना संबलपुर जिले के जुजुमुरा थाना क्षेत्र की है। बीते 14 अक्टूबर की रात धधलोमुंडा गांव का नीलांबर बेसनचोर अपने घर से कहीं जाने के लिए निकला था और वापस घर नहीं लौटा। 15 अक्टूबर को नीलांबर की अधजली और सिरकटा शव बांदेर संरक्षित जंगल के कबाटदुआर इलाके से मिली। घटनास्थल से थोड़ी दूर उसकी चप्पल और खून के छींटे मिले थे। ऐसे में मृतक के भाई विश्वेश्वर बेसनचोर ने हत्या का मामला बताते हुए शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत दर्ज होने के बाद जांच में जुटी थानेदार राजकुमार विश्वाल की टीम ने दो दिन बाद घटना का पर्दाफाश करते हुए बारह आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से बिजली का तार आदि जब्त किया।

थानेदार राजकुमार विश्वास ने बताया कि घटनावाली रात नीलांबर खेत के रास्ते लौट रहा था। इसी बीच वन्य जंतुओं के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार में उसका पैर पड़ गया और वह बुरी तरह झुलस गया था। उसकी ऐसी हालत देख आसपास छिपे शिकारियों ने शिकार की बात छिपाने की खातिर नीलांबर की गला काटकर हत्या कर दी और शव को कबाटदुआर इलाके में फेंककर फरार हो गए थे।

chat bot
आपका साथी