शवदाह के लिए गया युवक ब्राह्मणी नदी में डूबा, बारटोली में मृत मिला

राउरकेला जीटी लेन से शवदाह के लिए गया युवक स्नान के दौरान तेज धार में बह गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 07:12 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 07:12 AM (IST)
शवदाह के लिए गया युवक ब्राह्मणी नदी में डूबा, बारटोली में मृत मिला
शवदाह के लिए गया युवक ब्राह्मणी नदी में डूबा, बारटोली में मृत मिला

जासं, राउरकेला : राउरकेला जीटी लेन से शवदाह के लिए गया युवक स्नान के दौरान तेज धार में बह गया। सोमवार को अग्निशमन विभाग की मदद से तलाश की गई पर पता नहीं चल सका। मंगलवार को बारटोली नदी किनारे से उसे मृत अवस्था में साढ़े 11 बजे बरामद कर लिया गया। जीटी लेन इलाके का विकास ओझा शवदाह के लिए सोमवार की शाम को गया था। शवदाह के बाद लोग घाट पर जाकर स्नान कर रहे थे तभी विकास अचानक लापता हो गया। आसपास खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चलने पर अग्निशमन विभाग एवं पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस व विभाग की टीम वहां पहुंचकर छानबीन की पर देर शाम तक उसका पता नहीं चला था। मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे उसका शव बारटोली में तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। लूटपाट मामले में एक आरोपित गिरफ्तार : दुकानदार से लूटपाट करने के आरोप में प्लांट साइट थाना की पुलिस के द्वारा गोपबंधुपल्ली के युवक को गिरफ्तार किया गया एवं कोर्ट में पेश किया गया। आरोपित पहले भी इस तरह के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। 2 अक्टूबर की रात करीब दस बजे गोपबंधुपल्ली के पीछे की बस्ती में लूट की घटना हुई थी। रेलवे स्टेशन में चाय नाश्ता बेचने वाले दुकानदार बलविदर सिंह दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी बस्ती के सावन यादव ने बलविदर के साथ मारपीट की और उससे नकद 1500 रुपये व अन्य सामान छीन लिया था। इस संबंध में थाने में शिकायत के बाद पुलिस छानबीन कर रही थी एवं आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी