सेक्टर-5 में युवक का गला रेत कर हत्या

सेक्टर-7 थाना क्षेत्र स्थित महिमा आश्रम के पास विद्यानगर बस्ती में मनोरंजन नाग नामक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:10 AM (IST)
सेक्टर-5 में युवक का गला रेत कर हत्या
सेक्टर-5 में युवक का गला रेत कर हत्या

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेक्टर-7 थाना क्षेत्र स्थित महिमा आश्रम के पास विद्यानगर बस्ती में मनोरंजन नाग नामक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवक के शव को दीपिका स्कूल के पास झाड़ी में फेंक दिया गया था। सट्टा खेल को लेकर विवाद में हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस शव को जब्त करने के साथ ही घटना की छानबीन कर रही है। संदेह के आधार पर एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है।

महिमा आश्रम सेक्टर-6 के विद्यानगर बस्ती निवासी 28 वर्षीय मनोरंजन नाग का शव सेक्टर-5 में दीपिका स्कूल के पीछे झाड़ी में पड़ा था। सुबह भ्रमण के लिए निकले लोगों की नजर उस पर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। उसकी गला रेत कर हत्या दूसरी जगह करने के बाद शव को यहां फेंके जाने की बात कही जा रही है। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गुरुवार की शाम को घर से निकला था। गुरुवार की रात या शुक्रवार की सुबह अज्ञात लोगों के द्वारा उसकी गला रेत कर हत्या की गई एवं शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचकर उसकी पहचान करने के साथ ही कुछ युवकों का नाम बताया जिनके साथ वह घर से निकला था। सट्टा खिलाने को लेकर विवाद के कारण उसकी हत्या होने की आशंका जतायी जा रही है। संदेह के आधार पर एक आरोपित को पकड़ा गया है एवं उससे पूछताछ की जा रही है। सट़्टा को लेकर कुछ युवकों के साथ उसकी रंजिश थी।

chat bot
आपका साथी