युवती से दुष्कर्म व उत्पीड़न में युवक गिरफ्तार

लहुणीपाड़ा थाना की पुलिस ने मोबाइल पर बात करने के बाद प्यार होने तथा शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में मंडियाकुदर गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:19 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:19 AM (IST)
युवती से दुष्कर्म व उत्पीड़न में युवक गिरफ्तार
युवती से दुष्कर्म व उत्पीड़न में युवक गिरफ्तार

जासं, राउरकेला : लहुणीपाड़ा थाना की पुलिस ने मोबाइल पर बात करने के बाद प्यार होने तथा शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में मंडियाकुदर गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की प्राथमिकी के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। लटेमुंडा इलाके की एक युवती का मोबाइल एमएक्स चकाचक के माध्यम से पहचान होने के बाद मंडियाकुदर निवासी 21 वर्षीय कुनाल जेना के साथ बातचीत शुरू हुई। शादी का झांसा देकर कुनाल ने युवती से शारीरिक संबंध रखा। अब शादी के लिए कहने पर वह मुकर रहा है। इसे लेकर पीड़िता ने लहुणीपाड़ा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार किया गया। बरसुआं में नाले से शव बरामद : लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत बरसुआं तलबाजार नाले से एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस शव को जब्त करने के साथ अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। 25 वर्षीय सेवियन नाग करीब छह माह से अपने जीजा रसकन मुंडा के घर में रहकर बरसुआं में रेलवे के ठेका संस्था के अधीन सेक्टर-2 में काम कर रहा था। शुक्रवार की शाम को वह घर से अपने गांव के एक व्यक्ति के यहां जाने की बात कहकर निकला था और नहीं लौटा। शनिवार को उस व्यक्ति से संपर्क करने पर उसने सेवियन के उसके घर में नहीं होने की जानकारी दी। खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल रहा था। मंगलवार को उसका शव तलबाजार के पास नाले में मिला। शुक्रवार को तेज बारिश होने तथा नाला पार करने के दौरान बाढ़ में उसके बह जाने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी