खाना परोसने को कहने पर पीटकर किया घायल

भोज में खाना बांटने के लिए कहने से नाराज अभिमन्यु डुंगडुंग (35) नामक युवक ने गुलबदन केरकेटटा की डंडे से पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:12 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:12 AM (IST)
खाना परोसने को कहने पर पीटकर किया घायल
खाना परोसने को कहने पर पीटकर किया घायल

जासं, राउरकेला : भोज में खाना बांटने के लिए कहने से नाराज अभिमन्यु डुंगडुंग (35) नामक युवक ने गुलबदन केरकेटटा की डंडे से पिटाई कर दी। घटना बडगांव थाना अंतर्गत जाजपुर गांव की है। गांव के राजू केरकेटटा के घर पर विवाह भोज का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल अभिमन्यु को सबके सामने गुलबदन ने खाना परोसने के लिए कहा। इससे नाराज होकर अभिमन्यु चला गया। कुछ देर बाद शराब पीकर लौटा और गुलबदन से उलझ गया तथा डंडा उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। पुलिस गुलबदन की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

कुतरा में गहने समेत नकदी की चोरी : कुतरा अंचल में एक बार चोर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार की रात कुतरा बरतल पड़ा निवासी राजू बादी के घर में भाड़े पर रह रहे दो व्यापारियों की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर रुपये व सोना की चोरी कर ली। भाड़े के घर में रह रहे गुपचुप विक्रेता के घर से रुपये तथा दूसरे व्यापारी के घर से सोने का मंगलसूत्र चोरी किए जाने की बात सामने आई है। रेलकर्मी के घर से गहने समेत नकदी की चोरी : प्लांट साइट थाना के गोपोबंधुपाली पुलिस चौकी अंर्तगत शुक्रवार की रात रेलवे कालोनी के बंद पड़े क्वार्टर-ए/32/4 का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के गहनों समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह रेल कर्मी सुशील प्रसाद जब अपने क्वार्टर पहुंचे तब घटना का पता चला। जिस समय चोर घटना को अंजाम दे रहे थे, उस समय रेलकर्मी सुशील प्रसाद लोगों की जिंदगी बचाने के लिए राउरकेला से हरियाणा के लिए जाने वाली ऑक्सीजन ट्रेन लेकर झारसुगुड़ा तक गए थे। शनिवार की सुबह ड्यूटी से लौटने के बाद चोरी की जानकारी हुई। सुशील की शिकायत पर पुलिस एक मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी