रायबोगा में ट्रैक्टर पलटने से श्रमिक की मौत

रायबोगा थाना अंतर्गत झुरमुर के गोपपुर में ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें सवार एक श्रमिक की मौत हो गई। अन्य लोगों को भी चोट लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 10:05 PM (IST)
रायबोगा में ट्रैक्टर पलटने से श्रमिक की मौत
रायबोगा में ट्रैक्टर पलटने से श्रमिक की मौत

जासं, राउरकेला : रायबोगा थाना अंतर्गत झुरमुर के गोपपुर में ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें सवार एक श्रमिक की मौत हो गई। अन्य लोगों को भी चोट लगी है। पुलिस दुर्घटना जनित मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी है।

ट्रैक्टर बालू लेकर गोपपुर गांव आया था। यहां बालू अनलोड करने के बाद श्रमिकों को लेकर लौटने के दौरान चालक ने संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर सवार गोपपुर नगराटोला निवासी 19 वर्षीय परमान होरो की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा एवं ट्रैक्टर को जब्त कर इसकी जांच शुरू की है। बारात गए युवक की पुलिस से गिरकर मौत : बणई ब्लाक के देवपोष से गुरुंडिया के बणईकेला बारात गए युवक की पुलिया से गिर जाने के कारण मौत हो गई। भोज खाने के बाद वह दोस्तों के साथ पुलिया पर बैठा था तभी चक्कर आने से नीचे गिर गया। देवपोष गांव निवासी देवदत्त सिंह दंडपाट अपने साथियों के साथ बारात गया था। भोज खाने के बाद वह पास की एक पुलिया पर दोस्तों के साथ बैठा था। अचानक उसे चक्कर आया और वह पुलिस के नीचे गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे पहले गुरुंडिया अस्पताल फिर वहां से राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। छात्रा गर्भवती, पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी : लहुणीपाड़ा ब्लाक क्षेत्र के एक हाईस्कूल की छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका की ओर से थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

छात्रा का किसी किशोर के साथ प्रेम प्रसंग होने के बाद शारीरिक संबंध भी था। इससे वह गर्भवती हो गई। परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। गुरुवार को प्रधानाध्यापिका को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस द्वारा छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया तब पता चला कि वह आठ महीने की गर्भवती है। पीड़ित ने आरोपित का नाम पुलिस को बताया है। इसस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी