पूजा करने के दौरान दीपक से जली महिला, हालत गंभीर

शिवरात्रि के अवसर पर नया बजार अंचल में मंदिर में पूजा करने के दौरान महिला की साड़ी में आग लग जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 09:59 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 09:59 PM (IST)
पूजा करने के दौरान दीपक से जली महिला, हालत गंभीर
पूजा करने के दौरान दीपक से जली महिला, हालत गंभीर

जासं, राउरकेला : शिवरात्रि के अवसर पर नया बजार अंचल में मंदिर में पूजा करने के दौरान महिला की साड़ी में आग लग जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे पर कोई महिला को बचाने आगे नहीं आया।

गुरुवार को महा शिवरात्रि पूजा करने के लिए सेक्टर-21 स्थित नया बाजार अंचल के जगन्नाथ मंदिर के निकट मृत्युंजय शिव मंदिर में महिलाएं पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची थीं। मंदिर में कई जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा दीपक जला कर रखा गया था। इसी समय महिला की साड़ी में आग लग गई जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीरकेरा रांटो गांव में आग से झुलसी युवती की मौत : ब्राह्मणीतरंग थाना अंतर्गत रांटो बीरकेरा गांव में आग से झुलसी युवती की इलाज के दौरान राउरकेला सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस शव को जब्त करने के साथ ही घटना की छानबीन में जुटी है।

रांटो बीरकेरा गांव की 23 वर्षीय रीमा मिज बुधवार को खाना बना रही थी तभी उसके कपड़े में आग लग गई। जब तक आग को बुझाया जाता तब तक उसके शरीर का 40 फीसद हिस्सा झुलस गया था। परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी