समस्याओं को ले आरटीओ से मिला वीटीओए

राउरकेला आंचलिक परिवहन कार्यालय में चार महीने से आरटीओ का पद रिक्त होने से वाहन मालिकों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नये आरटीओ विश्वराज बेहरा के पदभार संभालने के बाद वेदव्यास ट्रक ऑनर एसोसिएशन वीटीओए के पदाधिकारियों ने उसने मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं वे अवगत कराया। आरटीओ ने उन्हें इसका समाधान करने का भरोसा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:51 PM (IST)
समस्याओं को ले आरटीओ से मिला वीटीओए
समस्याओं को ले आरटीओ से मिला वीटीओए

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला आंचलिक परिवहन कार्यालय में चार महीने से आरटीओ का पद रिक्त होने से वाहन मालिकों को काफी परेशानी सामना करना पड़ रहा था। नए आरटीओ विश्वराज बेहरा के पदभार संभालने के बाद वेदव्यास ट्रक ऑनर एसोसिएशन (वीटीओए) के पदाधिकारियों ने उसने मुलाकात की एवं अपनी समस्याओं अवगत कराया। आरटीओ ने उन्हें समाधान करने का भरोसा दिया।

आरटीओए के प्रतिनिधियों ने आरटीओ से मिलकर चार महीने से वाहन मालिकों को फिटनेस, परमिट तथा ड्राइविग लाइसेंस को लेकर भारी परेशानी के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से आरटीओ कार्यालय को दलाल मुक्त करने के बाद कार्यालय के कर्मचारी भी काम में दिलचस्पी नहीं ली जा रही थी। जिसके कारण एक दिन का काम तीन चार दिन लगता था। आरटीओ ने उनकी समस्या सुनने के बाद वाहन मालिकों की समस्या का समाधान का भरोसा दिया। आटीओ से मिलने वालों में वेदव्यास ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार प्रधान, महासचिव उमेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष सुखबिर सिंह, सह सचिव जयबहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष देबू सिंह, सलाहकार धर्मेन्द्र दुबे, प्रशांत पाढ़ी आदि लोग थे। एमवीआइ परशुराम साहू एवं डीआइ संजय साहू को भी समस्या से अवगत कराया गया।

chat bot
आपका साथी