संयंत्र कर्मियों की सुरक्षा को तत्पर आरएसपी

पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के विभागों द्वारा महामारी के प्रसार को रोकने के लिए स्वच्छीकरण कार्य जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:47 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:47 AM (IST)
संयंत्र कर्मियों की सुरक्षा को तत्पर आरएसपी
संयंत्र कर्मियों की सुरक्षा को तत्पर आरएसपी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के विभागों द्वारा महामारी के प्रसार को रोकने के लिए स्वच्छीकरण कार्य जारी है। कार्य स्थलों पर दिशानिर्देश का कड़ाई से पालन करने के अलावा, सिविल इंजीनियरिग सर्विसेज विभाग और अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर शॉप फ्लोर, उपकरण, कंट्रोल रूम, शिफ्ट ऑफिस और रेस्ट रूम आदि में कीटाणुशोधन अभियान चला रहे हैं। विभागीय प्रमुखों के मार्गदर्शन में दैनिक गहन अभियान चलाया जा रहा है। संयंत्र के कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपायों को मजबूत किया जा रहा है। कार्यालयों में रोजाना कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। बार-बार छुए जाने वाले क्षेत्र और लेख जैसे टेबल टॉप, कुर्सी, कुर्सी के हैंडल, पेन स्टैंड आदि को सैनिटाइज किया जा रहा है। सात मई को मैकेनिकल शॉप के दफ्तरों और शॉप फ्लोर क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महाप्रबंधक प्रभारी (शॉप मैकेनिकल) शेखर नारायण ने अभियान का नेतृत्व किया। उसी दिन पाइप प्लांट में भी अभियान चलाया गया। महाप्रबंधक प्रभारी (पाइप प्लांट) गुरमिदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभाग के सभी स्थानों और उपकरणों को सैनिटाइज किया। न्यू प्लेट मिल में एक और स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पी चौधरी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उपकरणों और विभाग के विभिन्न स्थानों को सैनिटाइज किया। इसी तरह आठ मई संयंत्र के विभिन्न प्रवेश द्वार और कई विभागों में स्वच्छीकरण कार्य किया गया। बाद में इस्पात जनरल अस्पताल में विशेष अभियान चलाया गया। समय की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अपनी गतिविधियों को तेज करते हुए, अग्निशमन सेवा विभाग ने दैनिक समय सारिणी तैयार की है और रणनीतिक तरीके से स्वच्छता अभियान को क्रियान्वित कर रहा है। 10 मई को टाउन इंजीनियरिग विभाग की सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई ने सेक्टर-6 स्वास्थ्य केंद्र में कीटाणुनाशक अभियान चलाया, जहां बड़ी संख्या में लोग कोविड परीक्षण और टीकाकरण के लिए आते हैं।

chat bot
आपका साथी