जराईकेला में प्रतिमा विसर्जन में गए ग्रामीण की कुल्हाड़ी मार कर हत्या

बिसरा थाना अंतर्गत जराईकेला जमाल गांव में प्राइमरी स्कूल के पास 52 वर्षीय मधु महतो की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:12 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:12 AM (IST)
जराईकेला में प्रतिमा विसर्जन में गए ग्रामीण की कुल्हाड़ी मार कर हत्या
जराईकेला में प्रतिमा विसर्जन में गए ग्रामीण की कुल्हाड़ी मार कर हत्या

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बिसरा थाना अंतर्गत जराईकेला जमाल गांव में प्राइमरी स्कूल के पास 52 वर्षीय मधु महतो की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था एवं रात को घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव गांव के प्राइमरी स्कूल के पास सड़क पर पड़ा मिला। बिसरा थाना की पुलिस व राउरकेला से साइंटिफिक टीम, डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची एवं इसकी जांच शुरू की है। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जराईकेला के पास छोटा जमाल निवासी मधु महतो रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए घर से निकला था। विसर्जन जुलूस में शामिल होकर वह बस्ती जराईकेला विसर्जन घाट तक गया था। वहां से करीब नौ बजे और लोगों के साथ वह भी लौटा था। रात करीब दस बजे भुरताबहाल गांव का बिजली मिस्त्री गांव लौट रहा था तब उसने मधु को सड़क पर लेटा देखा था। रात को नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसका इंतजार करते रहे। सुबह जब लोग उस रास्ते से जा रहे थे तब शव पर उनकी नजर पड़ी। परिवार वालों को इसकी जानकारी देने के साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। सुबह बिसरा थाना की पुलिस साइंटिफिक टीम तथा डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर इसकी छानबीन शुरू की है। उसके गले में सामने से कुल्हाड़ी से वार करने के निशान हैं। घटनास्थल पर खून नहीं होने के कारण कहीं और हत्या कर शव को वहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घरेलू विवाद के चलते उनके बीच पहले भी झगड़ा हुआ था। इससे इस घटना में परिवार के ही लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है एवं घटना की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी