अवैध लकड़ी के साथ वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

कर्डा जंगल से अवैध तरीके से लकड़ी लेकर जा रहे वाहन को बांकी रेंज की टीम ने पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:48 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:48 AM (IST)
अवैध लकड़ी के साथ वाहन जब्त, एक गिरफ्तार
अवैध लकड़ी के साथ वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

जासं, राउरकेला : कर्डा जंगल से अवैध तरीके से लकड़ी लेकर जा रहे वाहन को बांकी रेंज की टीम ने पकड़ लिया। इस मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जंगल से अवैध लकड़ी काट कर ले जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। राष्ट्रीय राजपथ-143 पर कुचेइता के पास एक वाहन को रोका गया। इसमें गैंती कुदाल के 315 बेंट, नौ रस्सी वाली खटिया के फ्रेम, 13 स्लीपर लदे थे। जब्त लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। वाहन चालक कुचइता गांव के मधुसूदन नायक को गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी