वेदव्यास सिंहटोला से लापता मासूम बेलडीह में मिला

वेदव्यास के सिंहटोला क्षेत्र से लापता पांच वर्षीय बच्चा बेलडीह में पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 11:06 PM (IST)
वेदव्यास सिंहटोला से लापता मासूम बेलडीह में मिला
वेदव्यास सिंहटोला से लापता मासूम बेलडीह में मिला

जासं, राउरकेला : वेदव्यास के सिंहटोला क्षेत्र से लापता पांच वर्षीय बच्चा बेलडीह में पाया गया। पुलिस की मदद से बच्चे को परिवार वालों के हवाले किया गया। बच्चा अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को बच्चे के पिता सिंहटोला आए थे। बेटे से मिलने के बाद वह अपने गांव घोड़ाबांध के लिए निकल गए। बच्चा भी उनके पीछे पीछे निकल गया। इसका पता चलने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरु की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। तब तक बच्चा बेलडीह पहुंच गया था। मार्केट के पास उसे रोता देखकर दुकानदार निर्मल ने इसकी सूचना दानिस कुजूर को दी। लुंगेइ के सरपंच को इसकी जानकारी मिलने के बाद इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। नुआगांव घोड़ाबांध के युवक ने उसे पहचान लिया और उसने बताया कि वह मामा के यहां सिंहटोला में रहकर पढ़ाई करता है। पुलिस के द्वारा उसके मामा को बुलवाकर उसे हस्तांतरित किया गया।

chat bot
आपका साथी