धरुआडीह में दिव्यांग भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपित फरार

सुंदरगढ़ जिले के धरुआडीह थाना क्षेत्र में चाचा ने दिव्यांग भतीजी से दुष्कर्म किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:32 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:32 AM (IST)
धरुआडीह में दिव्यांग भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपित फरार
धरुआडीह में दिव्यांग भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपित फरार

जागरण संवाददाता,राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के धरुआडीह थाना क्षेत्र में चाचा ने दिव्यांग भतीजी से दुष्कर्म किया। पीड़िता सात महीने की गर्भवती है। समाज की बैठक में आरोपित ने अपराध स्वीकार किया पर बाद में मुकर गया। गुरुवार को स्वजनों के साथ पीड़िता थाना पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।

मूक बधिर युवती घर में अकेली रहती थी। उसकी मां व बहन तथा परिवार के लोग मजदूरी के लिए बाहर जाते थे। पीड़िता के अकेले होने पर रिश्ते के चाचा राधे कुल्लू दुष्कर्म करता आ रहा था। दो दिन पहले परिवार वालों को उसके गर्भवती होने का पता चला। उसे अस्पताल ले जाने व जांच कराने पर पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है। बुधवार को इसे लेकर समाज की बैठक हुई। इसमें वार्ड मेंबर कुनू लकड़ा के अलावा समाज के गणमान्य शामिल हुए। बैठक में पीड़िता ने आरोपित काका की ओर इशारा कर पंच को इसकी जानकारी दी। पंच के द्वारा पूछे जाने पर आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसे अपनाने एवं समाज को दंड देने के संबंध में लिख कर देने के लिए कहने पर वह मुकर गया एवं फरार हो गया। गुरुवार को पीड़िता की बहन, भाई एवं वार्ड मेंबर धरुआडीह थाना पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। लहुणीपाड़ा से पिकअप वैन चोरी : लहुणीपाड़ा ब्लाक चौक से मंगलवार की रात को पिक अप वैन चुरा ली गई है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्लाक चौक निवासी मनमथ महंतो ने अपने घर के पास पिक अप वैन खड़ी की थी। रात को अज्ञात लोगों ने उसे चुरा लिया है। आस पास उसकी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गई है। इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों का पता चला है जिनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी