अभा बॉक्सिग में जिले के दो खिलाड़ी

पुरी जिला के श्रद्धाबाली में आयोजित अखिल भारतीय बॉक्सिग प्रतियोगिता में सुंदरगढ़ जिले के दो खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 07:55 AM (IST)
अभा बॉक्सिग में जिले के दो खिलाड़ी
अभा बॉक्सिग में जिले के दो खिलाड़ी

जासं, राउरकेला : पुरी जिला के श्रद्धाबाली में आयोजित अखिल भारतीय बॉक्सिग प्रतियोगिता में सुंदरगढ़ जिले के दो खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। जशोदा विष्णु डिग्री कालेज श्रद्धापुर के रसानंद महानंदिया एवं जोगीमाल उच्च प्राथमिक विद्यालय के विकास कुआ इसमें प्रतिनिधित्व कर रहे है। विकास 57 से 63 किलोग्राम एवं सरानंद को 48-52 किलोग्राम वर्ग के लिए चुना गया है। खेल संसद के महासचिव रविशंकर प्रतिहारी एवं क्रीड़ाविद भगवान सुआर समेत कालेज के प्राध्यापकों ने उन्हें शुभकामना दी हैं। शादी समारोह में मारपीट, दो लोग जख्मी : फर्टिलाइजर में शादी समारोह में दो पक्ष में मारपीट हुई जिसमें दो लोगों को चोट लगी है। विवाद बढ़ने की आशंका से वर व कन्या पक्ष के लोगों को रातभर सतर्क रहना पड़ा। इस संबंध में टांगरपाली थाने में सूचना दी गई है। लहुणीपाड़ा क्षेत्र से फर्टिलाइजर बारात आयी थी। शादी के दौरान अचानक कुछ युवक मंडप में पहुंचे और हंगामा मचाया। मामला मारपीट के बाद छूरेबाजी तक चली गई। इसमें दो लोगों को चोट लगी एवं इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा। महिला के गले से तोड़ ले गए मंगलसूत्र : मंगलवार की सुबह एक महिला के गले से करीब 20 ग्राम वजन का मंगलसूत्र छीन लिया गया। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बीएसएल कंपनी से सेवानिवृत्त कर्मचारी बाबूपाड़ा निवासी शिव प्रसाद उर्फ टाटा की पत्नी सुबह करीब छह बजे बीआरआइ क्लब मैदान में टहल रही थीं। तभी दो युवक महिला के पास पहुंचे और उनके गले से मंगलसूत्र तोड़कर मिस्त्री दफाई की ओर फरार हो गए। कुछ लोगों ने उनका पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। इस छीना-झपटी में महिला को गले में गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में शिव प्रसाद के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी