पत्नी के तौर पर साथ रखकर ठगे ढाई लाख, गिरफ्तार

उदितनगर थाना अंतर्गत बांसती कालोनी के जगन्नाथ मंदिर के पीछे स्थित हरीपुर बस्ती निवासी राजन केरकेटटा उर्फ छोटू को पुलिस ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:57 PM (IST)
पत्नी के तौर पर साथ रखकर ठगे ढाई लाख, गिरफ्तार
पत्नी के तौर पर साथ रखकर ठगे ढाई लाख, गिरफ्तार

जासं, राउरकेला : उदितनगर थाना अंतर्गत बांसती कालोनी के जगन्नाथ मंदिर के पीछे स्थित हरीपुर बस्ती निवासी राजन केरकेटटा उर्फ छोटू को पुलिस ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 35 वर्षीय एक युवती ने 16 अक्तूबर को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि आरोपित ने 2017 से उसे पत्नी के तौर पर अपने साथ रखा। शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। इस बीच उसने उससे ढ़ाई लाख रुपये ठग लिए। उसे खबर मिली है कि आरोपित का कुआरमुंडा तथा कांसबहाल में रहने वाली और दो युवतियों के साथ भी इसी तरह के संबंध में है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो आरोपित फरार हो गया था। पुलिस उसके मोबाइल की ट्रैकिग की तो लोकेशन घर की आई। इसके बाद पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। दिव्यांग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार : हाथीबाड़ी थाना क्षेत्र में दिव्यांग से दुष्कर्म के आरोप में एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस मामले में आठ आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़ित दिव्यांग पांच महीने की गर्भवती है। आरोपित करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे पर इसका पता नहीं चल रहा था। उसके गर्भवती होने के बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी