राउरकेला वासियों ने धरती को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को शहर व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों की ओर से पौधरोपण करने के साथ जैव विविधता को बनाये रखने तथा धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:38 PM (IST)
राउरकेला वासियों ने धरती को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प
राउरकेला वासियों ने धरती को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, राउरकेला : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को शहर व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों की ओर से पौधरोपण करने के साथ जैव विविधता को बनाये रखने तथा धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प किया गया। इस मौके पर जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिए भी विभिन्न सेवा कार्य किया गया।

राउरकेला बार एसोसिएशन राउरकेला की ओर से राउरकेला कोर्ट परिसर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। एडीजे दीपक कुमार मुख्य अतिथि थे। उन्होंने जीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी बताया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण की सुरक्षा पर चर्चा के साथ कोर्ट परिसर को हरा भरा व छायादार बनाने के लिए पौधे लगाये गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र बल, सचिव अक्षय साहू, देवानंद तांती, विजय दास, बीबीएस पति, रवि मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, सत्या शर्मा, संतोष भद्र, अनुष्या पंडा, माधवी झा, संतोष नायक, गंगाधर दास, सरोज महापात्र, बीबी पांडे, सत्य महापात्र प्रमुख शामिल थे।

शहीद स्मृति व निर्मल मुंडा कमेटी : वेदव्यास त्रिवेणी संगम पर व्यास गुफा एवं महावीर मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद स्मृति कमेटी व निर्मल मुंडा कमेटी की ओर से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर महर्षि व्यास की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल बनाने तथा उजड़ी पहाड़ी को हराभरा बनाने का संकल्प लिया गया। ब्राह्मणीतरंग थाना अधिकारी संग्राम कुमार बिस्वाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शहीद स्मृति कमेटी के रमेश चंद्र जेना, निर्मल मुंडा कमेटी के जबलून एक्का, जगन्नाथ टोप्पो, पूर्व सरपंच ललमा लकड़ा प्रमुख शामिल थे।

वेदव्यास सेवा संगठन व ओडिशा मो परिवार : वेदव्यास सेवा संगठन व ओडिशा मो परिवार की ओर से गर्जन पंचायत परिसर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर बतौर अतिथि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंचलिक अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार नायक ने जैव विविधता तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से इसकी सुरक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर पंचायत कार्यालय व आसपास के क्षेत्र में एक हजार से अधिक पौधे लगाने की शुरुआत की गई। गर्जन पंचायत की सरपंच सुनीता खेस, वेदव्यास सेवा संगठन के रवींद्र कुमार प्रधान, समिति सदस्य विशन किसान, नायब सरपंच सुनीता पन्ना, मंजू किसान, सुमनी बड़ाइक, सावित्री मानकी, गोविद महकुड़, निरंजन सेठी, जितेन्द्र नायक, ओमप्रकाश मल्लिक, संतोष लाल, जयप्रकाश, अजय नायक, नवीन किसान आदि लोग शामिल थे।

दक्षिण पूर्व रेलवे : दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से राउरकेला रेलवे स्टेशन में पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। शुक्रवार की सुबह रिजर्व एरिया में खाली जगह पर पौधे लगाए गए। स्टेशन मैनेजर एके मिश्रा, कमर्शियल इंसपेक्टर राकेश राय, मनीष कुमार, डिप्टी एसएस कमलेश गागराई, हेल्थ इंस्पेक्टर अनमोल बंसल समेत अन्य लोग मौजूद थे। आने वाले दिनों में स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया जाएगा।

युवाओं ने लगाए पौधे : बंडामुंडा के ई-सेक्टर स्थित संकटमोचन मंदिर में पौध रोपण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं बंडामुंडा मुख्य मार्ग के किनारे 30 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। समाज सेवी पूनम दुबे, परमजीत सिंह संधू, शेरू शर्मा, सावन मुंडा, आई राजा रमेश, राजू पांडे, विचित्र नारायण जेना, संजीव खेस, प्रबीर तिर्की, प्रधान सोरेन, मुकुल दास, संदीप कुमार, सोनू पूर्ति, सलेश माहातो, सागर मुखी, टी बालाजी दास, राकेश सारंगी, सन्नी सिंह, संजय यादव, किशन साह आदि मौजूद थें।

chat bot
आपका साथी