मशरूम खेती की बारीकियां सीख रहीं महिलाएं

बिसरा ब्लाक के जमसेरा पंचायत की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इंडियन पीपुल्स डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन एवं आल इंडिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:27 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:27 AM (IST)
मशरूम खेती की बारीकियां सीख रहीं महिलाएं
मशरूम खेती की बारीकियां सीख रहीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बिसरा ब्लाक के जमसेरा पंचायत की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इंडियन पीपुल्स डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन एवं आल इंडिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिन का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें आत्म निर्भर भारत योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि रोजगार योजना से जोड़कर आर्थिक मदद दी जाएगी। मशरूम की खेती एवं बिक्री कर रोजगार प्राप्त करना सरल एवं आसान होने के कारण इंडियन पीपुल्स डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन की ओर से मुफ्त में प्रशिक्षण देने व आर्थिक मदद दिलाने का निर्णय लिया गया। संगठन की ओर से जमसेरा में शिविर शुरू किया गया है। इसमें महिलाओं को पुआल काटकर भिगाने, उसे हल्का सुखाने, प्लास्टिक के थैले में परत पर रखकर मशरूम के बीज डालने तथा तैयार मशरूम को काटने, उसकी पैकिग करने के संबंध में बताया जा रहा है। आर्गनाइजेशन की प्रमुख हेमा एक्का एवं ट्रस्ट के सुबीर पाल की देखरेख में चल रहे प्रशिक्षण में इलाके की सात महिला स्वयंसहयाता समूह की 60 सदस्य हिस्सा ले रही हैं। इन महिलाओं केंद्र व राज्य सरकार से 50 फीसद सब्सिडी पर 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे स्वावलंबी बन सकें। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं में काफी उत्साह देखी जा रही है। सिद्धेश्वर मंदिर का रत्न उत्सव संपन्न : गुरुंडिया ब्लाक के बर्डा गांव स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में रत्नमूद उत्सव संपन्न हुआ। बणई के राजा ब्रजकिशोर देव उत्सव में बतौर अतिथि शामिल हुए। लालमोहन बरीहा एवं कुलमणि नायक ने पूजा-अर्चना करायी। ईश्वर चंद्र पात्र के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में रघुनाथ दंडेसना, कुंजबिहारी सामंत, विक्रम नायक, पारेश्वर नायक, लव किशोर माझी, संजय सेठ ने सहयोग किया। इस उत्सव में जर्डा, कुंडेइडिहा, टांपरकेला एवं आसपास के गांव के श्रद्धालु शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी