निरोग रहने के लिए शहर में घर-घर हुआ योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के घर-घर में योगाभ्यास किया गया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:23 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:23 AM (IST)
निरोग रहने के लिए शहर में घर-घर हुआ योग
निरोग रहने के लिए शहर में घर-घर हुआ योग

जागरण संवाददाता, राउरकेला : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के घर-घर में योगाभ्यास किया गया गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोग घरों, आंगन तथा आसपास के खाली स्थान में बैठ कर शरीर को निरोग रखने के लिए योगासन करने के साथ ही औरों को भी योग साधना करने के लिए प्रेरित किया। सामूहिक रूप से योग दिवस नहीं होने के कारण संगठनों की ओर से वर्चुवल माध्यम से योग का अभ्यास कराया गया। अभा योग शिक्षक महासंघ : उत्कल योग शिक्षक महासंघ, उत्कल गायत्री युवा परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुवल मोड में योगाभ्यास कराया गया। योग शिक्षक सुशांत कुमार शतपथी ने विभिन्न प्रकार के आसन तथा इसके अभ्यास से विभिन्न रोगों के निदान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर साल उदितनगर मैदान में सामूहिक योग दिवस मनाया जाता था पर इस साल कोरोना गाइडलाइन के चलते घरों में रहकर ही लोगों को ऑनलाइन वर्चुवल मोड पर योगाभ्यास कराया गया। जिला शाखा की ओर से इसका अभ्यास पहले से कराया गया था एवं योग दिवस पर जिले भर से लोग वर्चुवल मोड में जुड़कर योग से शरीर को निरोग रखने का संकल्प लेने के साथ योग किया। इस कार्यक्रम के संचालन में योग शिक्षक निक्की कुमारी, मिल्टर कुमार, हर प्रिया साहू ने सहयोग किया। भाजपा सांगठनिक जिला मिड टाउन मंडल : भाजपा पानपोष सांगठनिक जिला मिड टाउन मंडल की ओर से योग दिवस मनाया गया। सीटीओ लेन उदितनगर में मंडल अध्यक्ष बिदर सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रसादिनी मल्लिक ने लोगों को योगाभ्यास कराया। पूर्व नगरपाल निहार राय, योग प्रभारी राजेन्द्र साहू, योग गुरु मंजूलता मल्लिक, आइटी सेल के संयोजक तापस परीडा, कविता देवी, सत्यभामा जेना, गीता रानी मल्लिक, पुष्पलता बेहरा, आरती सा, काजल देवी, डोलीरानी सेनापति, कुनाल मल्लिक, रिया साह, सोनालिका मल्लिक, सरोजिनी मल्लिक, वाहाना पाढ़ी, सिमरन मल्लिक प्रमुख ने शामिल होकर स्वस्थ, जागृत राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। बाल भारती स्कूल : बाल भारती पब्लिक स्कूल एनटीपीसी दर्लीपाली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वर्चुवल आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में योग की उत्पत्ति, इतिहास, महत्व के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी देने के साथ विभिन्न आसन के संबंध में बताया गया तथा इसका अभ्यास कराया गया। खास कर तन व मन को स्वस्थ रखने, स्मरण शक्ति बढ़ाने, एकाग्रचित्त रखने के लिए विभिन्न योग की जानकारी दी गई। कोरोना महामारी में शरीर को स्वस्थ व निरोग रखने, शरीर में रोग निरोधक क्षमता को विकसित करने के संबंध में भी बताया गया। प्राचार्य शिवानी शर्मा ने भी विद्यार्थियों को नियमित योग का अभ्यास करने तथा तन मन से स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी। एनसीसी नवम बटालियन : एनसीसी नवम बटालियन की ओर से वर्चुवल मोड में योग दिवस मनाया गया। कैडेटों ने अपने घरों, परिसर, कालेज एवं संस्थानों में योग का अभ्यास किया। सुबह बटालियन के कमांडिग आफिसर कर्नल डोनाल्ड साइमन पीटर की अगुवाई में सभी एनसीसी कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। क्विज में 535, प्लेज में 629, जिगल में 92, वेबिनार में 10 कालेज के 2679 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसका संचालन कैप्टन एसएन राउत ने किया जबकि इसमें आर्य प्रकाश जेना समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। मुख्य डाकघर राउरकेला : राउरकेला मुख्य डाकघर में योग दिवस का पालन किया गया। इस मौके पर योगाभ्यास करने के साथ ही शरीर को निरोग रखने का संकल्प लिया गया। डाक कर्मियों के द्वारा पौधारोपण भी किया गया। योग से शरीर में रोग निरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ विभिन्न रोगों से छुटकारा पाने के संबंध में डाक कर्मियों को बताया गया। कोरोना काल में योग से शरीर को निरोग रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्राकृतिक आपदा से बचने का आह्वान किया गया। डाक कर्मियों के द्वारा इससे पहले प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के योग गुरु की निगरानी में योग का अभ्यास किया था।

chat bot
आपका साथी