सौहार्द के लिए रैफ ने किया फ्लैग मार्च

सांप्रदायिक हिसा को किस तरह से रोका जाए और शांति बनी रहे इसके लिए गुरुवार को रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) 106 बटालियन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:47 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:47 AM (IST)
सौहार्द के लिए रैफ ने किया फ्लैग मार्च
सौहार्द के लिए रैफ ने किया फ्लैग मार्च

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सांप्रदायिक हिसा को किस तरह से रोका जाए और शांति बनी रहे, इसके लिए गुरुवार को रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) 106 बटालियन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च किया गया। तीन प्लाटून रैफ के जवान अत्याधुनिक हथियार से लैस होकर 207 वज्र वाहन के साथ शहर में फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। ओएसएएफ के 1 प्लाटून जवानों के साथ राउरकेला पुलिस जिला के अतिरिक्त एसपी विक्रम केसरी भोई, रैफ अतिरिक्त कमांडेंट पतरस पूर्ति, प्लांट साइट थाना अधिकारी सुब्रत कुमार मेहेर, रिजर्व इंस्पेक्टर आदि अधिकारी इस फ्लैग मार्च में शामिल हुए। प्लांट साइट थाना से निकल कर रैफ जवान प्लांट साइट चौक होते हुए महताब रोड पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों के साथ रैफ के अतिरिक्त कमांडेंट पतरस पूर्ति ने बात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान महताब रोड वासियों ने जवानों और अधिकारियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्लांट साइट उर्दू स्कूल के शिक्षक अल्ताफ शकील, पूर्व पार्षद अफरोज अहमद, बीजद नेता एजाज अहमद, मो. अफरीदी, मो. जाबिर, समाजसेवी पशपत साहू, मो. जावेद अरफान अहमद, मो. इस्लाम, मो. सैफी, रकीब खान, मो. तस्लीम, हसीब खान, मो. खुर्शीद, अफरोज अख्तर, इरशाद खान समेत बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। इसके जवानों का फ्लैग मार्च गंजाम बस्ती होते हुए मधुसुदन मार्ग, मधुसूदन चौक से बिसरा रोड, पुराना टैक्सी स्टैंड, नाला रोड, पुराना स्टेशन रोड, मुख्य मार्ग होते हुए वापस प्लांट साइट थाना पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान मुख्य मार्ग में भी विभिन्न संगठनों द्वारा फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारियों और जवानों का स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि देश भर में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को राउरकेला में रैफ की ओर से फ्लैग मार्च निकालकर शहरवासियों को सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

chat bot
आपका साथी