तीन प्रभारी डीएसपी की पदोन्नति रद, फिर से बने इंस्पेक्टर

हाल में इंस्पेक्टर से प्रभारी डीएसपी के पद पर पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की पदोन्नति रद कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:30 AM (IST)
तीन प्रभारी डीएसपी की पदोन्नति रद, फिर से बने इंस्पेक्टर
तीन प्रभारी डीएसपी की पदोन्नति रद, फिर से बने इंस्पेक्टर

जासं, राउरकेला : हाल में इंस्पेक्टर से प्रभारी डीएसपी के पद पर पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की पदोन्नति रद कर दी गई है। राउरकेला के तीन पुलिस अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। राज्य में इस तरह के 28 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति रद की गई है एवं उन्हें प्रभारी डीएसपी से इंस्पेक्टर पद दिया गया है। इसमें राउरकेला के तीन पुलिस अधिकारी प्रफुल्ल कुमार बरिया, जीआरपी के रमाकांत साहू एवं राउरकेला पुलिस के रविनारायण पंडा शामिल हैं। इनको पदोन्नति दी गई थी पर पर उन्हें नए पद के लिए रिलीव नहीं किया गया था। डीजीपी अभय के द्वारा पदोन्नति को रद किया गया है एवं उन्हें फिर से इंस्पेक्टर पद पर ही रहना होगा। इन अधिकारियों पर विभागीय मामले होने के कारण राज्य पुलिस महानिदेशक की ओर से ऐसा कदम उठाए जाने की जानकारी मिली है। जिले में पुलिस पदाधिकारियों में फेरबदल : राज्य सरकार के अतिरिक्त डीजी पुलिस मुख्यालय से शनिवार को पुलिस अधिकारियों के तबादला एवं पदस्थापना के संबंध में नोटिस जारी की गई है। इसमें सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न थाना के अधिकारी भी बदले गए हैं। बरगढ़ के इंस्पेक्टर मानस रंजन प्रधान को बीरमित्रपुर का एसडीपीओ बनाया गया है। प्लांट साइट थाना अधिकारी अनिल कुमार प्रधान को पुलिस मुख्यालय राउरकेला में डिप्टी एसपी का पद दिया गया है। इंस्पेक्टर संग्राम स्वाईं को डिप्टी एसपी डीआइबी सुंदरगढ़ बनाया गया है। वहीं झारसुगुड़ा के इंस्पेक्टर प्रसन्न कुमार मेहेर को डिप्टी एसपी पीसीआर सेल सुंदरगढ़ का दायित्व दिया गया है। अतिरिक्ति पुलिस डीजी की ओर से संबंधित अधिकारियों को अतिशीघ्र नया दायित्व संभाल लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी