दो लाख रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

तलसरा थाना अंतर्गत किरालगा गांव निवासी परमेश्वर नायक को अज्ञात बंदूक धारियों ने दो लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:21 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:21 AM (IST)
दो लाख रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
दो लाख रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

जासं, राउरकेला : तलसरा थाना अंतर्गत किरालगा गांव निवासी परमेश्वर नायक को अज्ञात बंदूक धारियों ने दो लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। कनपट्टी पर बंदूक सटाकर उसे धमकी देकर युवक वहां से भाग गए। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

परमेश्वर नायक रात करीब आठ बजे अपने घर के पास नलकूप पर हाथ पैर धो रहा था तभी दो युवक बाइक से वहां आए और उसकी कनपटी पर बंदूक तान दिया और दो लाख रुपये शीघ्र नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से कुरुकेल की ओर निकल गए। उनके हाथों में टॉर्च थी जिस कारण वह उन्हें नहीं पहचान पाया। उसने बताया कि 15 मई को भी दो युवक उसके पास आए थे और रंगदारी मांगी थी। रात के समय टार्च लाइट व बंदूक लेकर घूमने वाले युवक कौन हैं, इसकी जांच की जा रही है। धरुआडीह क्षेत्र में वृद्ध ने किया दिव्यांग से दुष्कर्म : धरुआडीह थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय दिव्यांग के साथ वृद्ध ने दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई है। पीड़िता की बहन ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 64 वर्षीय राधु कुल्लू का पीड़िता के घर आना-जाना होता था। आरोप है कि राधु मूक बधिर दिव्यांग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई है। गांव वालों को इसका पता चलने पर बैठक बुलाई गई जिसमें आरोपित ने अपना दोष कबूल किया था एवं उसकी सारी जिम्मेदारी लेने की बात पंच के समक्ष कही थी। इस संबंध में लिखित रूप से देने की बात कहने पर वह वहां से से भाग गया। इसके बाद पीड़िता की बड़ी बहन ने थाना जाकर इसकी लिखित शिकायत की है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी