खुटमरा में युवक ने फंदा लगा कर दे दी जान

धरुआडीह थाना अंतर्गत खुटमरा गांव में पारिवारिक कलह को लेकर 22 वर्षीय करुण जगत ने घर के पास पेड़ पर फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:41 PM (IST)
खुटमरा में युवक ने फंदा लगा कर दे दी जान
खुटमरा में युवक ने फंदा लगा कर दे दी जान

जासं, राउरकेला : धरुआडीह थाना अंतर्गत खुटमरा गांव में पारिवारिक कलह को लेकर 22 वर्षीय करुण जगत ने घर के पास पेड़ पर फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस द्वारा शव को जब्त किया गया एवं अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। खुटमरा गांव निवासी कुरुण जगत बेरोजगार था। काम नहीं मिलने के कारण परिवार वालों के साथ उसकी अनबन होती थी। सोमवार की शाम को परिवार के लोग बाहर गए थे तभी करीब चार बजे उसने घर के पास आम के पेड़ पर फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। जब लोगों को इसका पता चला तो उसे नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को जब्त किया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। रघुनाथपाली पुलिस ने बरामद किए दो अज्ञात शव : रघुनाथपाली थाना की पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद किए हैं। उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इन लोगों को आसपास कुछ दिनों से देखा जा रहा था। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

गंगाधरपल्ली में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और उसे बरामद कर राउरकेला सरकारी अस्पताल के शवगृह में भेजा। इसी तरह, तरकेरा से भी एक शव बरामद किया गया। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। दोनों की मौत का कारण भी पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी