बणई के किसानों से 450 क्विंटल मडुआ संग्रह का लक्ष्य

बणई कृषि जिला अंतर्गत गुरुंडिया के वन क्षेत्र के किसानों को मडुआ की खेती के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:08 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:08 AM (IST)
बणई के किसानों से 450 क्विंटल मडुआ संग्रह का लक्ष्य
बणई के किसानों से 450 क्विंटल मडुआ संग्रह का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बणई कृषि जिला अंतर्गत गुरुंडिया के वन क्षेत्र के किसानों को मडुआ की खेती के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस वर्ष सात पंचायत के 16 गांवों में किसानों को सुविधा दी गई थी। गुरुंडिया पंचायत के राइकेलापोष में 10 किसानों ने उन्नत किस्म के मडुआ की खेती पहली बार की थी। क्षेत्र के 356 किसानों ने मडुआ बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। इनसे 450 क्विंटल मडुआ संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। गुरुंडिया लैंपस के जरिए कुंडेइडीहा, जर्डा, तमड़ा व गुरुंडिया में चार मंडी बनायी गई है। बणई कृषि जिला अंतर्गत गुरुंडिया ब्लॉक में मडुआ की अच्छी फसल के लिए किसानों को विभिन्न सुविधाएं दी जा रही है। ब्लॉक के टांपरकेला, गुंडेइडीहा, जर्डा, सोल, बनईकेला, तामड़ा व गुरुंडिया पंचायत के 26 गांव के किसान मड़आ की खेती कर रहे हैं। राइकेलापोष गांव में प्रयोग के तौर पर 10 किस्म के मड़ुआ की खेती पहली बार की गई है। यहां 356 किसानों ने मडुआ बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। किसानों को उन्नत बीज, घास निकालने के यंत्र, पालीथिन मुहैया कराये जा रहे हैं। इनसे 450 क्विंटल मडुआ खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए चार मंडी भी स्थापित की गई है। मडुआ प्रति किलो 33.77 रुपये में खरीदा जाएगा। इसके लिए 15 नवंबर से पंजीकरण शुरू हुआ है जो 30 दिसंबर तक चलेगा। 22 मार्च तक पंजीकृत किसानों से मडुआ खरीदा जाएगा। गुंडियाडीह मंडी से 100 क्विंटल, कुंडेइडीहा से 199, जर्डा से 88 एवं तमड़ा से 63 क्विंटल समेत कुल 450 क्विंटल मड़ुआ खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक किसान से दो क्विंटल मडुआ उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। किसानों को इसके लिए पंक्ति में पौधा लगाने, उपयुक्त देखभाल की जानकारी देने साथ ही प्रति एकड़ खेती के लिए दो हजार रुपये दिए गए हैं। मडुआ खरीद कर लहुणीपाड़ा स्थित टीडीसीसी को बेचा जाएगा। इसके लिए अनुदान जिला खनिज कोष से प्रदान किया जाएगा। सेवाभावी संगठन सुंदरगढ़ ग्राम्य विकास संस्थान इसकी खेती की देखभाल करेगी। ब्लॉक कृषि अधिकारी उदित कुमार नायक एवं कृषि ओवरसियर रंजन कुमार राउत किसानों को विभिन्न तरीके बताएंगे।

chat bot
आपका साथी