भाजपा कांसबहाल मंडल ने तैयार की कार्ययोजना

रविवार की शाम राजगांगपुर निर्वाचन मंडली अंतर्गत कांसबहाल मंडल भाजपा कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:37 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:37 AM (IST)
भाजपा कांसबहाल मंडल ने तैयार की कार्ययोजना
भाजपा कांसबहाल मंडल ने तैयार की कार्ययोजना

संसू, राजगांगपुर : रविवार की शाम राजगांगपुर निर्वाचन मंडली अंतर्गत कांसबहाल मंडल भाजपा कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। स्थानीय गुंजन भवन में नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम गीत से हुआ। इसके बाद वरीय नेताओं ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं विधायक प्राथी नर्सिंग मिज, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जुनास लुगुन, रमेश हाजरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य बासुदेव साहू, जय प्रकाश साहू, सुकांत त्रिपाठी, सबिता साहू प्रमुख शामिल थे। अन्य लोगों में भरत देव विश्वकर्मा, ओमकार सिंहदेव, गांगी किडो, सबिता कुजूर, बिक्की दीप, प्रतीक शर्मा, विकास चौधरी, सतेंद्र सिंह, अजय सामल, जितेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, सत्यनारायण सतपथी उपस्थित थे। कांसबहाल मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। जिसमें उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने सहित आपसी मतभेद भुलाकर कर पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं, आगामी पंचायत चुनाव सहित विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने की अपील की। साथ ही राज्य सरकार की विफलताओं का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। नर्सिग मिंज के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया। भाजयुमो के शिविर में 30 यूनिट रक्तदान : समरसता सप्ताह पर भाजपा युवा मोर्चा, राउरकेला की ओर से सेक्टर-3 स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें राउरकेला सरकारी अस्पताल रेडक्रॉस ब्लड बैंक के लिए 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। गर्मी बढ़ने के साथ ही रक्त की कमी होने लगी है। इसकी भरपाई के लिए शिविर का आयोजन युवा मोर्चा की ओर से किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकुश वर्मा की अगुवाई में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जगबंधु बेहरा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। शिविर के आयोजन में शक्तेश्वर पात्र, सूर्य महंती, श्रीकांत पाढ़ी, आशीष बेहरा, प्रीति मिश्र, देविका मिश्र, तनुश्री नायक, अनीता कुमारी, केदार बारिक, अमीय मल्लिक, सुशांत तांती, विश्वजीत राउत, अमीय मल्लिक, प्रशांत माझी, गंगाधर दास समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी