शटडाउन के पहले दिन ओडिशा झारखंड सीमा पर रही विशेष चौकसी

शनिवार को जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में कोई खास कमी नहीं देखी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:59 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:59 AM (IST)
शटडाउन के पहले दिन ओडिशा झारखंड सीमा पर रही विशेष चौकसी
शटडाउन के पहले दिन ओडिशा झारखंड सीमा पर रही विशेष चौकसी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : शनिवार को जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में कोई खास कमी नहीं देखी गई। शनिवार को सामने आए मामलों में 1922 लोग संक्रमित पाए गए। ऐसे में राउरकेला जिला पुलिस ने लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने साथ ही सप्ताहांत शनिवार व रविवार को जारी शटडाउन के दौरान सख्ती और बढ़ा दी है। एसपी मुकेश कुमार भामो के मार्गदर्शन में ओडिशा-झारखंड सीमा पर वाहनों की जांच कड़ाई से करने के साथ ही बाहर से आने वालों की भी गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। बाहर से आने वालों का कोविड टेस्ट करने की साथ ही वैसे लोगों की ही ओडिशा मे ंप्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। जिनके पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अथवा वैक्सीन की दोनों डोज लेने का प्रमाण होता है।

झारखंड़ और छत्तीसगढ़ से राउरकेला आने वाले वाहनों के साथ लोगों की बिसरा चौक मार्ग, पानपोष गांधी चौक, झीरपानी चेकनाका पर पुलिस रोक कर दोबारा जांच कर रही है। दो दिवसीय शटडाउन के दौरान बेमतलब वाहन लेकर घूमने वाले लोगों को फटकार लगाने के साथ उसी रास्ते वापस भेज दिया जा रहा है। झारखंड और छत्तीसगढ़ नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर है। जबकि इलाज के लिए और वैक्सीनेशन के लिए जाने वाले लोगों और मरीजों को आवश्यक दस्तावेज दिखाने के बाद प्रवेश की अनुमति पुलिस दे रही है। बिसरा चौक में डीएसपी पंडा और थाना अधिकारी अनिल प्रधान मोर्चा संभाले हुए है। जबकि पानपोष चौक में रघुनाथपाली थाना अधिकारी बी बिहारी अपने पूरी टीम के साथ शटडाउन को शत-प्रतिशत सफल बनाने की मुहिम में डटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी