सैलून खोलने की अनुमति देने पर बारिक समाज ने जताया आभार

विगत दो माह के बाद सैलून खोलने की अनुमति राज्य सरकार की ओर से दी गई। शहर के सभी सैलून वालों ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 09:24 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 09:24 AM (IST)
सैलून खोलने की अनुमति देने पर बारिक समाज ने जताया आभार
सैलून खोलने की अनुमति देने पर बारिक समाज ने जताया आभार

जागरण संवाददाता,राउरकेला : विगत दो माह के बाद सैलून खोलने की अनुमति राज्य सरकार की ओर से दी गई। शहर के सभी सैलून वालों ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट किया है। साथ ही सैलून वालों को राज्य सरकार की ओर से लेबर कार्ड धारक और स्ट्रीट वेंडरों की तरह सहायता राशि मुहैया कराने की मांग की गई है। कहा है कि सहायता राशि मिलने पर सैलून वालों को कुछ राहत मिल सकेगी। साथ ही सैलून वालों व उनके परिवार को सरकारी योजनाओं में शामिल करने का आग्रह किया गया है ताकि उनके परिवार के साथ उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। इसके अलावा शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी योजना बनाने की मांग की गई है। स्नेक हेल्पलाइन के सदस्यों ने सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा : स्नेक हेल्प लाइन के सदस्यों ने गुरुवार को दो सांपों को पकड़कर जंगल में छोडा। एक नाग सेक्टर-14 के सी-157 में घुस गया था। सूचना मिलने पर स्नेक हेल्प लाइन के सदस्य ज्योतिर्मयी राउत के साथ टीम वहां पहुंची और सांप को पकड़ लिया। इसकी लंबाई करीब साढ़े चार फीट थी। सेक्टर-10 निवासी बिश्वजीत बिस्वाल के घर में सांप घुसने की सूचना पर टीम वहां पहुंची जहां से एक करैत को पकड़ा गया। बड़गांव में बाइक से गिरकर युवक जख्मी : बड़गांव ब्लाक के टटरांगा गांव निवासी 42 वर्षीय भिखारी भइंसा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे एंबुलेंस की सहायता से बड़गांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिखारी भइंसा बाइक से भोइपाइली होकर कुरेइबगा की ओर जा रहा था। भोईपाली के निकट उसका संतुलन बिगड़ गया व गिरने से उसे गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से बड़गांव अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे सुंदरगढ़ भेजे जाने की जानकारी मिली है। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी