आरएमसी ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

सुंदरगढ़ जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से ब्रेक द चेन अभियान शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:09 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:09 PM (IST)
आरएमसी ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान
आरएमसी ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से ब्रेक द चेन अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत लोगों को कोरोना नियम का कड़ाई से पालन करने के साथ-साथ शारीरिक दूरी व बेमतलब घर से नहीं निकलने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। साथ संक्रमण से लोगों की सुरक्षा के लिए राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) की ओर से पूरे शहर को सैनिटाइज करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को नगर निगम की ओर से उदितनगर आंबेडकर चौक से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग, कोर्ट रोड, मंगल भवन, डेली मार्केट, पुराना स्टेशन, पुराना टैक्सी स्टैंड, बिसरा रोड आदि क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। आरएमसी की ओर से कहा गया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने ग्रामीण सड़क को किया सील : कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण प्रशासन की ओर से सुंदरगढ़ जिले के हेमगिर ब्लाक से सटे छत्तीसगढ़ सीमा पार कर आने जाने के लिए ग्रामीण सड़कों को सील कर दिया गया है। मुख्य सड़क के सील होने के बाद भी लोग लिपसपाली, नाकाडेरा, बेहरामुंडा के रास्ते आना जाना कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की ओर से निर्देश मिलने पर बीडीओ जगदीश महानंद, तहसीलदार विक्टोरिया एक्का ने इलाके में जाकर स्थिति का जायजा लिया एवं बेहरामुंडा व रंपिया गांव को संवेदनशील घोषित किया। इसके साथ ही लिपसीपाली, नाकाडोरा, बेहरामुंडा गांव से होकर आने वाले रास्ते को सील कर दिया है। पुलिस एवं प्रशासनिक टीम को इस पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी